एक्सप्लोरर

MP News: अमित शाह दौरे के बाद अलर्ट मोड पर शिवराज सरकार, बुलाई कैबिनेट की बैठक, अनेक प्रस्तावों पर लगा सकती है मुहर

MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस कार्यकाल का यह आखिरी विधानसभा सत्र है. ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों को निर्देश दे सकते हैं कि आखिरी सत्र है, इसे सहज रूप से चलने दिया जाए.

CM Shivraj Cabinet Meeting:  चुनावी साल में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के राज्य के दौरे के बाद से ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बीजेपी (BJP) सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. गृहमंत्री शाह के दौरे के एक दिन बाद ही सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कैबिनेट की बैठक बुला ली है. गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के एक दिन बाद ही बुलाई गई शिवराज कैबिनट की बैठक काफी अहम मानी जा रही है. 

बताया जा रहा है कि चुनावी साल में शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लाडली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) में आयु सीमा में संशोधन, जिला और जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्षों का मानदेय तीन गुना बढ़ाने, कर्मचारियों के प्रशिक्षण की नई नीति, क्षमता निर्माण नीति जैसे अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है. चर्चा है कि कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी दिशा निर्देश दे सकते हैं. 

सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस कार्यकाल का यह आखिरी विधानसभा सत्र है. ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों को निर्देश दे सकते हैं कि आखिरी सत्र है, इसे सहज रूप से चलने दिया जाए. साथ ही विपक्ष के आरोपों का मजबूती के साथ जवाब देने की बात भी कह सकते हैं. 

इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • प्रत्येक पांच वर्ष में नीति की समीक्षा होगी. प्रत्येक विभाग के वेतन मद में उपलब्ध बजट में से एक प्रतिशत राशि से मिशन कर्मयोगी नाम से बजट शीर्ष बनाया जाएगा, जो दस करोड़ रुपए का होगा.
  • प्रत्येक जिले में एक-एक बालक/बालका समरसता छात्रावास के भवन निर्माण के लिए 370 करोड़ रुपए की स्वीकृति.
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पात्रता आयु 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव आज कैबिनेट में प्रस्तुत किया जा सकता है.

शाह देकर गए हैं जीत का मंत्र
बता दें गृहमंत्री अमित शाह का एक दिन का मध्य प्रदेश का दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अपने दौरे के दौरान शाह ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव और सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिवप्रकाश, अजय जामवाल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र तोमर और कैलाश विजयवर्गीय के साथ बैठक की है. इस दौरान गृहमंत्री शाह ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर जीत का मंत्र दिया है. इस बैठक को शाह के दौरे से जोड़कर ही देखा जा रहा है.

MP Politics: पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर बढ़ा बवाल, BJP विधायक के कॉलेज से हैं 10 में से सात टॉपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget