एक्सप्लोरर

Tomato price in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 100 रुपए में एक किलो टमाटर, अचानक क्यों बढ़ गए दाम? जानिए कब तक मिलेगी राहत

Chhattisgarh के अधिकांस जिलों में टमाटर के दाम 100 रुपए किलो बिक रहे है. भारी बारिश के कारण कर्नाटक से आने वाले टमाटर की सप्लाई प्रभावित हुई है.

Market News: देश में इस साल मानसून(Mansoon) के साथ महंगाई भी आई है. टमाटर (Tomato)के दाम से देशभर में हाहाकार मच गया है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में पहली बारिश के बाद टमाटर(Tomato) के भाव डबल हो गए है. कुछ दिन पहले टमाटर 50 रुपए किलो में बिक रहे थे. लेकिन पिछले 2 दिन से टमाटर 100 रुपए किलो में बिक रहे है. इस अचानक बढ़े टमाटर के दाम के बाद बाजार (Market)में बाकी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए है. गोभी की कीमत भी 80 रुपए हो गए है. आखिर ये महंगाई अचानक बढ़ कैसे गई और महंगाई से राहत कब मिलेगी? चलिए आज आपको बताते है.

अचानक डबल हो गया छत्तीसगढ़ में Tomato के भाव 
दरअसल सोमवार को रायपुर के सब्जी मंडी में टमाटर(Tomato) के दाम 40 से 50 रुपए किलो में बढ़ गए. ये कहानी सिर्फ राजधानी रायपुर(Raipur) की नहीं है. ये रायपुर से 200 किलोमीटर ओडिशा(Odisha) बॉर्डर में लगे जिले गरियाबंद(Gariyaband) के देवभाेग की भी है. सड़क किनारे लगने वाले बाजार में भी टमाटर 100 रुपए किलो में बिक रहे है. 30 किलों के कैरेट का दाम 2700 -2800 रुपए पड़ रहा है. यानी थोक भाव में टमाटर के दाम 80 से 85 रुपए है लेकिन चिल्हर में ये टमाटर 100 रुपए में बिक रहे है. 

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ल्ड बैंक से मांगा 2460 करोड़ रुपये का लोन, इस क्षेत्र में करेगी निवेश

टमाटर के साथ बाकी सब्जियों के दाम भी बढ़े
रायपुर के छोटे बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है. टमाटर (Tomato)के साथ बिकने वाली सब्जियों के दाम भी अब बढ़ने लगे है. रायपुर(Raipur) में प्रति किलो के हिसाब से भिंडी 40, बैगन 50, गोभी 80,परवल 80 रुपए किलो में बिक रहे है. आम जनता अचानक बढ़ी महंगाई से परेशान है. क्योंकि कोई भी हरी सब्जी 40 रुपए से कम में नहीं मिल रहा है. पहले लोग सब्जी आधा से एक किलो लेकर जाते थे. लेकिन महंगाई के कारण अब एक पाव ले रहे है. कुछ लोगों ने तो कहा कि अब टमाटर ही नहीं खा रहे है. इतना महंगा टमाटर नहीं खरीद सकते. 

टमाटर इतना महंगा क्यों हो गया?
सिर्फ छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) की बात करे तो राज्य के स्थानीय किसानों की फसल अभी बाजार(Market) में नहीं आई है. छोटे किसान तो टमाटर(Tomato) रिस्की फसल होने के कारण उगाते ही नहीं है. इस लिए छत्तीसगढ़ में टमाटर कर्नाटक(Karnataka) से आता है.लेकिन कर्नाटक में भारी बारिश(heavy rain) के कारण टमाटर की सप्लाई कमजोर हुई है. इस लिए टमाटर के भाव बढ़ गए है. इसके साथ दूसरे सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ गए है. सब्जी मंडी के जानकार बता रहे है कि बारिश के समय सब्जियों के दाम बढ़ते ही है. लेकिन इस बार जल्दी बढ़ गए है.

कब तक कम हो सकते है टमाटर के दाम?
रायपुर थोक सब्जी मंडी के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि बरसात में सब्जियां(vegetables) आम तौर पर महंगी हो ही जाती है. इस बार बरसात की शुरुआत में ही टमाटर बेतहसा महंगा हो गया है. छत्तीसगढ़ में टमाटर(Tomato) की आवक कर्नाटक (Bangalore) से आता है. वर्तमान में टमाटर थोक में 80 से 85 रुपए प्रति किलो पड़ रहे है और चिल्हर में 100 रुपए बिक रहा है. बरसात के कारण इसकी आवक कमजोर हुई है. संभावना ये जताई जा रही है इसमें और इजाफा हो सकता है. यानी कम से कम एक सप्ताह लोगों को महंगे टमाटर खरीदने पड़ेंगे. इसके बाद टमाटर(Tomato)के दाम गिरने शुरू हो जाएंगे और राज्य के स्थानीय किसानों की फसल भी बाजार में आने लगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
Embed widget