एक्सप्लोरर

Sukma: सुकमा में नक्सलियों की DRG जवानों के साथ मुठभेड़, 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने का दावा

Sukma Naxalites Encounter: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि पुलिस को रेगड़गट्टा इलाके में 8 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मंगडू के होने की सूचना मिली थी. घटना स्थल पर अभी सर्च ऑपरेशन जारी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को DRG जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुकमा एसपी ने तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है, एसपी किरण चव्हाण का कहना है कि लगभग 1 घंटे तक चली मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों को गोली लगी है, घटनास्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं जिसके आधार पर माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है.

हालांकि जिस नक्सली कमांडर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा यह ऑपरेशन चलाया गया वह नक्सली मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया. एसपी का दावा है कि जवानों की गोली से नक्सलियों को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है और मौके से जवानों ने नक्सलियों का कुछ दैनिक सामान भी बरामद किया है.

8 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मंगडू की मिली थी मुखबिरी
जून महीने में लगभग 42 डिग्री तापमान में भी छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन जारी है, सुकमा जिले में शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि 8 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मंगडू जिले के रेगड़गट्टा इलाके में मौजूद है जिसके बाद डीआरजी जवानों की एक टीम को इस इलाके में सर्चिंग अभियान के लिए भेजा गया, जहां जंगलों में छिपे नक्सलियों पर जवानों ने हमला किया, दोनों ओर से करीब 1 घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. 

'नक्सलियों ने देसी रॉकेट लॉन्चर से भी किया हमला'
एसपी ने बताया कि इस दौरान नक्सलियों ने देसी रॉकेट लॉन्चर से भी जवानों पर हमला किया लेकिन इस मुठभेड़ में जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है जबकि जवानों की गोली से कई नक्सली घायल हुए हैं. सुकमा एसपी किरण चव्हाण  ने बताया कि घटनास्थल पर नक्सलियों के खून के धब्बे के निशान मिले हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगी है, हालांकि उनके साथी घायल नक्सलियों को अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गए. 

'नक्सलियों का कुछ सामान भी हुआ बरामद'
एसपी ने कहा कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को रवाना किया गया है, लगातार इलाके में सर्चिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि नक्सलियों का विस्फोटक और दैनिक सामान भी जवानों ने बरामद किया है, फिलहाल सर्चिंग पार्टी के वापस लौटने पर ही मुठभेड़ की पूरी जानकारी मिल पाने की बात एसपी ने कही है.

यह भी पढ़ें:

Odisha Train Accident: CM भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर की बात, बढ़ाया मदद का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने विनोद तावड़े को बनाया प्रभारी, जगदीश करेंगे उनकी मदद
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने विनोद तावड़े को बनाया प्रभारी, जगदीश करेंगे उनकी मदद
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget