एक्सप्लोरर

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को जेड प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी मिली, सुरक्षा में इतने जवान होंगे तैनात

Z Plus Security: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को जेड प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी मिली, सुरक्षा में इतने जवान होंगे तैनात

Bihar News: बिहार के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. पहले से दोनों नेताओं के पास सीआरपीएफ की वाई श्रेणी की सुरक्षा थी. जेड प्लस सर्वोच्च सुरक्षा घेरा माना जाता है. इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मी समेत 55 ट्रेंड जवानों की तैनाती होती है. इनका काम संबंधित व्यक्ति की 24 घंटे सुरक्षा करनी होती है. गौरतलब है कि बिहार की नई सरकार में बीजेपी कोटे से इन दोनों नेताओं को डिप्टी सीएम बनाया गया है. 

जेड प्लस सुरक्षा को जानें

  • जेड प्लस श्रेणी वीवीआईपी को दी जाती है
  • पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार जैसे नेताओं को ये सुरक्षा मिली हुई है
  • इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो तैनात होते हैं
  • ये जवान हर तरह से ट्रेंड होते हैं
  • किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं
  • इनके पास मॉर्डन टेकनॉलजी के हथियार होते हैं

Land For Job Scam: 12 अधिकारी, 60 सवाल, आठ घंटे पूछताछ, ED दफ्तर से बाहर आए तेजस्वी यादव

सम्राट चौधरी कौन हैं?

ओबीसी नेता सम्राट चौधरी की पार्टी में सात साल से भी कम समय पहले शामिल होने के बाद से जबरदस्त प्रगति हुई है. शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा था. शकुनी चौधरी सेना में जवान रहने के बाद राजनीति में आये थे और उन्होंने कांग्रेस के सदस्य के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी लेकिन लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की पार्टी में कई बार उन्होंने पाला बदला. सम्राट चौधरी 2005 में सत्ता से बेदखल होने के बाद काफी समय तक राजद के साथ रहे लेकिन 2014 में एक विद्रोही गुट का हिस्सा बन गए और जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली जदयू सरकार में शामिल हो गए . बीजेपी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया और बाद में उन्हें बिहार विधान परिषद में भेजी. वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद उन्हें नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली.सम्राट चौधरी को पिछले साल मार्च में राज्य बीजेपी अध्यक्ष नामित किया गया था. सम्राट चौधरी ने पिछले साल नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद अपने सिर पर पगड़ी बांध ली थी और कसम खायी थी कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही इसे वह खोलेंगे.

विजय सिन्हा कौन हैं?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनुभवी और सवर्ण जाति से ताल्लुक रखने वाले नेता विजय कुमार सिन्हा राज्य विधानसभा में अध्यक्ष, राज्य सरकार में मंत्री और नेता प्रतिपक्ष जैसे विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उन्हें बीजेपी विधायक दल का उपनेता चुना गया. विजय सिन्हा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक के रूप में निर्वाचित हुए हैं. प्रभावशाली भूमिहार समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विजय सिन्हा  2010 में पहली बार विधायक बने और सात साल बाद उन्हें श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया. 2020 में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget