एक्सप्लोरर

Land For Job Scam: 12 अधिकारी, 60 सवाल, आठ घंटे पूछताछ, ED दफ्तर से बाहर आए तेजस्वी यादव

Land For Job Scam: सुबह करीब 11:45 बजे से ही तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही रही थी. ईडी दफ्तर से निकलने के बाद तेजस्वी यादव राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से ईडी (ED) ने मंगलवार (30 जनवरी) को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. नौकरी के बदले जमीन घोटाला (Land For Job Scam) के मामले में तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं. इसी के संबंध में ईडी के अधिकारियों ने उनसे पटना स्थित दफ्तर में पूछताछ की है. ईडी दफ्तर से निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने ईडी कार्यालय के बाहर खड़े कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. गाड़ी में बैठने से पहले उन्होंने हाथ हिलाया.

12 अधिकारियों ने पूछे 60 सवाल

दरअसल, सुबह करीब 11:45 बजे से ही तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही रही थी. तेजस्वी यादव से प्रवर्तन निदेशालय के 12 अधिकारियों ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों की मानें तो इस दौरान तेजस्वी से करीब 60 सवाल पूछे गए. बाहर निकलकर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात नहीं की और सीधे राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए.

लालू से भी पूछे गए थे करीब 60 सवाल

बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी 60 सवाल पूछे गए थे. लालू यादव से करीब 9 से 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी. अब आज मंगलवार को तेजस्वी से करीब आठ घंटे पूछताछ हुई है.

उधर पूछताछ के दौरान आरजेडी के कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के बाहर जमे हुए थे. कई वरिष्ठ नेता भी थे. खुद सांसद मीसा भारती भी थीं. इस दौरान आरजेडी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे. उनका गुस्सा भी फूटता रहा. तेजस्वी यादव के समर्थन में भी नारा लगाते रहे.

सबका उत्तर देगा... बोलीं मीसा भारती

इससे पहले मीसा भारती ने कहा कि हम लोग घबरा नहीं रहे हैं. आपको जितने सवाल पूछने हैं पूछ लीजिए. सबका उत्तर वह (तेजस्वी) देकर जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे पिता से जो करीब 10 घंटे पूछताछ हुई थी तो एक बेटी होने के नाते मुझे तकलीफ जरूर है. क्योंकि वो बीमार हैं. बुजुर्ग हैं. उनको आपने 10 घंटे बैठाकर रखा. मैंने मीडिया के माध्यम से कहा था कि अगर ज्यादा प्रश्न था तो आप दोबारा समय लेकर पूछ लेते.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'का जी... का चाहते हैं आप?', तेजस्वी से ED की पूछताछ के बीच आया जीतन राम मांझी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget