एक्सप्लोरर

'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?

मधेपुरा के खुर्दा महोत्सव में सांसद पप्पू यादव ने छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को दो लाख रुपये देने की बात कही. बयान के बाद महिलाओं की सुरक्षा और हिंसा की भाषा पर बहस छिड़ गई.

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव खुर्दा में दुर्गा महोत्सव के उद्घाटन के दौरान उन्होंने विवादित घोषणा की. सांसद ने कहा कि बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को वह दो लाख रुपये का इनाम देंगे. उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया. हालांकि, हिंसा की बात कहने पर उनके बयान को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

खुर्दा महोत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बेटियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया जाएगा. इसी दौरान उन्होंने हाथ काटकर लाने वाले को दो लाख रुपये देने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों के साथ छेड़खानी करने वालों के खिलाफ महाभारत से भी बड़ा युद्ध होगा.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश

बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस

सांसद के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश मान रहे हैं. वहीं, कुछ लोग अपराध के जवाब में हिंसा की बात कहने पर सवाल उठा रहे हैं. चर्चा इस बात पर भी है कि ऐसे बयान अपराध रोकने में कितने प्रभावी हो सकते हैं.

कानून हाथ में लेने पर उठे सवाल

महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी और अन्य अपराध गंभीर मुद्दे हैं. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग होती रही है. लेकिन किसी का हाथ काटने जैसी बात हिंसा को बढ़ावा देने का संदेश दे सकती है. अपराध के लिए सजा तय करने का अधिकार कानून और न्यायिक प्रक्रिया के तहत है. सांसद की इनाम संबंधी घोषणा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. 

क्या है खुर्दा महोत्सव की खासियत?

मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड का खुर्दा गांव पप्पू यादव का पैतृक गांव है. यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर महोत्सव और मेले का आयोजन किया जाता है. इसमें कुश्ती, कबड्डी जैसी खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं. इस बार महोत्सव में सांसद के संबोधन के दौरान दिए गए बयान ने आयोजन को चर्चा में ला दिया है.

यह भी पढ़ें- 'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget