एक्सप्लोरर

पूर्णिया में डीजे गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, कई लोग घायल, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

Purnia Accident: पूर्णिया में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे डीजे वाहन की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और लगभग 12 लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Purnia News: पूर्णिया में सरस्वती विसर्जन के दौरान डीजे से लदे पिकअप की चपेट में आने से बुधवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. मामला पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर पंचायत के रमना टोला वार्ड नंबर 6 की है. यहां मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे डीजे वाहन की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और लगभग 12 लोग घायल हो गए. 

बच्चे ने चालू कर दी डीजे की गाड़ी

सभी घायलों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में चल रहा है, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान रमना टोला निवासी मोहम्मद सईद की 55 वर्षीय पत्नी बीबी जेरुन खातून के रूप में हुई है. घटना के संबंध में स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीजे चालक गाड़ी को बंद करके चाभी गाड़ी में ही छोड़ कर कहीं चला गया था, जिस दौरान एक बच्चे ने डीजे की गाड़ी को चालू कर दिया.

चालू होते ही डीजे गाड़ी ने अनियंत्रित होकर लगभग दर्जन भर लोग को कुचल दिया. इस हादसे में मौके पर एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों के जरिए किसी तरह आनन-फानन में सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में बेहतर इलाज के लिए भेजा. इधर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद, राजस्व अधिकारी सादिक अहमद, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह, प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, उप प्रमुख ललन सिन्हा मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया. मुफस्सिल थाना की टीम घटना की जांच कर रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की खबर आस-पास के क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई. वहीं घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि डीजे गाड़ी की चपेट में आने से लगभग बारह लोग घायल हैं, जिनका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है और एक कि मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूर्णिया के महापौर और समाजसेवी जितेंद्र यादव भी पहले अस्पताल पहुंचे और फिर घटनास्थल पर भी गए. 

ये भी पढ़ेंः हरियाणा और दिल्ली के फार्मूले पर बिहार में भी अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस! राहुल गांधी के बिहार दौरे के क्या है सियासी मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget