एक्सप्लोरर

बिहार में योगी मॉडल चलेगा या नीतीश मॉडल? जेडीयू और बीजेपी में ठनी

बिहार चुनाव के बाद से ही बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में तनातनी आ गई है. ऐसा पहली बार हुआ है जब एनडीए की सरकार में जेडीयू छोटे भाई के रोल में है.

नई दिल्ली: बिहार में योगी मॉडल चलेगा या फिर नीतीश मॉडल? पटना में इंडिगो के मैनेजर के मर्डर के बहाने जेडीयू और बीजेपी में ठन गई है. बीजेपी कह रही है नीतीश सरकार से क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है. इसीलिए अब यूपी वाला योगी सरकार का फ़ॉर्मूला लगाना पड़ेगा. जेडीयू का आरोप है कि लॉ एंड आर्डर के नाम पर बीजेपी नीतीश कुमार की छवि ख़राब कर रही है.

पटना में इंडिगो एयरलांइस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या कर दी गई. दो दिन हो गए लेकिन बिहार पुलिस के हाथ अब भी ख़ाली हैं. न तो हत्या का कारण पता चला है न ही हत्यारों का. विपक्ष की छोड़िए, अब इसी बात पर बीजेपी ने छोटे भाई जेडीयू पर हमले तेज कर दिए हैं. बिहार के बीजेपी विधायक नितिन नवीन कहते हैं बिहार में योगी मॉडल की ज़रूरत है. यूपी की तरह ही यहां भी अपराधियों का एनकांउटर होना चाहिए. नितिन छत्तीसगढ़ में पार्टी के सह प्रभारी भी हैं. उनका कहना है कि नीतीश कुमार से क़ानून व्यवस्था अब नहीं संभल रही है. छपरा से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी का भी यही कहना है. पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर कहते हैं कि नीतीश सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई है.

बीजेपी दवाब की राजनीति कर रही है- जेडीयू

रूपेश सिंह के मर्डर के बाद से ही बिहार में राजनैतिक माहौल गर्म है. इसी बहाने नीतीश सरकार सवालों के घेरे में हैं. लेकिन जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह कहते हैं बिहार में सिर्फ़ नीतीश मॉडल चलेगा. हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की ज़रूरत नहीं है. नीतीश बाबू पिछले पंद्रह सालों से सरकार चला रहे हैं. जेडीयू का आरोप है कि बीजेपी दवाब की राजनीति कर रही है. हमारे मुख्यमंत्री की छवि ख़राब की जा रही है.

बिहार चुनाव के बाद से ही बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में तनातनी आ गई है. कहने को दोनों मिलकर सरकार चला रहे हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब एनडीए की सरकार में जेडीयू छोटे भाई के रोल में है. नीतीश ने कहा भी था कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे. लेकिन बीजेपी के दवाब में ये ज़िम्मेदारी लेनी पड़ी.

बीजेपी नेताओं के कारण ही होम सेक्रेटरी आमिर सुभानी हटाए गए. वे नीतीश के बड़े करीबी अफ़सर माने जाते थे. 2005 से ही वे इस पद पर थे. बीजेपी नेता संजय पासवान ने उन्हें हटाने की मांग की थी. केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूपी और एमपी की तरह बिहार में भी लव जिहाद के ख़िलाफ़ क़ानून बनाने की मांग की. नीतीश ऐसा बिलकुल नहीं चाहते हैं. दिसंबर के महीने में ही नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होना था. लेकिन बीजेपी के कारण ऐसा अब तक नहीं हो पाया है. नीतीश कुमार की आदत कभी भी बत्तीस दांतों के बीच जीभ की तरह काम करने की नहीं रही है.

यह भी पढ़ें-

क्या लालू की जगह लेने की तैयारी में हैं तेजस्वी? पार्टी कार्यालय में हुए इस बदलाव ने किया इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget