एक्सप्लोरर

क्या लालू की जगह लेने की तैयारी में हैं तेजस्वी? पार्टी कार्यालय में हुए इस बदलाव ने किया इशारा

आरजेडी के पार्टी कार्यालय में जिस कमरे को लालू यादव के नाम आवंटित किया गया था, उसके बाहर अब तेजस्वी यादव के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है. हालांकि, लालू यादव के नाम का बोर्ड अभी भी वहां मौजूद है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या तेजस्वी लालू की जगह लेने की तैयारी में हैं ?

पटना: क्या नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब लालू यादव की जगह लेने की तैयारी में हैं? ये सवाल इसलिए उठा रहा है क्योंकि आरजेडी ने पटना के वीरचंद पटेल पथ पर स्थिति प्रदेश कार्यालय में बड़ा बदलाव किया है. इसके बाद माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव अब लालू यादव की जगह ले सकते हैं.

लालू के कमरे के बाहर तेजस्वी का नेम प्लेट

बता दें आरजेडी के पार्टी कार्यालय में जिस कमरे को लालू यादव के नाम आवंटित किया गया था, उसके बाहर अब तेजस्वी यादव के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है. हालांकि, लालू यादव के नाम का बोर्ड अभी भी वहां मौजूद है. लेकिन अब भी सवाल यही है कि बोर्ड के साथ-साथ क्या तेजस्वी यादव अब अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की जगह लेने जा रहे हैं?

क्या लालू की जगह लेने की तैयारी में हैं तेजस्वी? पार्टी कार्यालय में हुए इस बदलाव ने किया इशारा

लालू यादव के बाद तेजस्वी ही हमारे नेता

इस मुद्दे पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि रष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का रिम्स में इलाज चल रहा है. वो लंबे समय से बिहार की सक्रिय राजनीति में नहीं हैं. ऐसे में उनके बाद हमारी पार्टी के लिए तेजस्वी यादव ही नेता हैं. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के कमरे में अब तेजस्वी यादव बैठेंगे और पार्टी का काम संभालेंगे. इसमें नया कुछ नहीं है.

उन्होंने यह भी बताया कि हाल के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ही पार्टी के सभी फैसले ले रहे थे. इसलिए लालू यादव के बाद वही हमारे नेता होंगे, इसमें भी कोई दो राय नहीं है.

तेजस्वी ही लेते हैं पार्टी के फैसले

गौरतलब है कि लालू यादव की गैरमौजूदगी में उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पार्टी के हित में अहम फैसले ले रहे हैं. साल 2019 में लोकसभा चुनाव हो या साल 2020 का विधानसभा चुनाव दोनों में तेजस्वी यादव के मन के मुताबिक ही फैसले लिए गए थे. वो बात और है कि इस दोनों चुनाव में आरजेडी को विफलता ही हाथ लगी है.

ये भी पढ़ें -

बिहार: भीम सेना के पूर्व अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग बिहार: शराब तस्करों ने शख्स के घर पर की रोड़ेबाजी और फायरिंग, जानें- क्या है पूरा मामला?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget