एक्सप्लोरर

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात

पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के माता-पिता से माफी मांगा है. बिहार के मुंगेर में एक कार्यक्रम था जहां पवन सिंह पहुंचे थे. वहीं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. मुंगेर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी और अक्षरा को 'बाबू... बच्चा' कह दिया. पवन सिंह की इस प्रतिक्रिया के बीच अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है.

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "वाह रे राजपूताना स्वाभिमान", इसके साथ उन्होंने हंसने और ताली बजाने वाले इमोजी को लगाया है.

ज्योति सिंह ने पोस्ट में पवन सिंह या अक्षरा सिंह का नाम नहीं लिया. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इसे पवन के हालिया बयान से जोड़कर देख रहे हैं. पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, "पवन-अक्षरा लोडिंग", वहीं दूसरे यूजर ने "आई एम विद भाभी जी" लिखकर ज्योति का समर्थन किया. कुछ लोग पवन और अक्षरा को फिर साथ देखने की उम्मीद भी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'

स्टेज शो में अक्षरा और परिवार से मांगी माफी

दरअसल, पवन सिंह ने मुंगेर के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में अक्षरा और उनके माता-पिता से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा कि अगर उनकी वजह से अक्षरा के माता-पिता को कभी बुरा लगा हो, तो वह दिल से माफी मांगते हैं. उन्होंने अक्षरा के पिता को भैया और मां को भाभी कहकर संबोधित किया. इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं.

2018 में हुई थी पवन और ज्योति की शादी

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी. शादी के बाद दोनों के रिश्ते में विवाद सामने आने लगे. अक्टूबर 2021 में तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई. इसके बाद से दोनों के वैवाहिक रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आती रही हैं. ज्योति ने पवन पर कई आरोप लगाए हैं, जबकि पवन की ओर से भी अदालत में अपना पक्ष रखा गया है. दोनों के बीच विवाद का अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है.

चार साल से चल रहा कानूनी विवाद

ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी. वह लंबे समय से न्याय मिलने का इंतजार करने की बात कहती रही हैं. हाल ही में बलिया की फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान पवन सिंह के उपस्थित नहीं होने पर 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. अगली सुनवाई 12 नवंबर को तय की गई है. इस बीच अक्षरा को लेकर पवन के बयान और ज्योति की पोस्ट ने निजी विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है.

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget