एक्सप्लोरर

NDA से समर्थन वापस लेंगे CM नीतीश कुमार? कांग्रेस की 'सलाह' से बिहार में उठा सियासी तूफान

Bihar Special State Status: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्र की एनडीए सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Congress Target Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में क्या फिर सरकार बदलेगी? यह सवाल सियासी गलियारों में उठने लगा है. इसकी वजह है कि बिहार को मौजूदा प्रावधानों में विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र सरकार के इनकार कर दिया है. इसके बाद अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस मुद्दे पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने सोमवार (22 जुलाई) को बड़ा बयान दिया है.

केंद्र की एनडीए सरकार (NDA Government) और बिहार के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को सीएम पद से इस्तीफा दें और एनडीए सरकार से भी जेडीयू समर्थन वापस ले. कांग्रेस की इस सलाह पर बिहार में सियासी तूफान उठ गया है.

'अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोचना है...'

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ इसलिए गए थे कि जब डबल इंजन की सरकार बनेगी तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त होगा और राज्य का चहुंमुखी विकास होगा. सदन में केंद्र सरकार की ओर से विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से इनकार किए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोचना है कि क्या वे केंद्र की एनडीए सरकार से समर्थन वापस लेंगे या बिहार के नौ बार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार सीएम के पद से इस्तीफा देंगे.

'नैतिकता के आधार पर दिखानी चाहिए हिम्मत'

आगे अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीतिक लोभ में कब तक सत्ता के लिए भाजपा और एनडीए का साथ देकर बिहार के विकास की गति को अवरुद्ध करते रहेंगे. समय रहते उन्हें एक स्वस्थ और विकासवादी राजनीतिक विकल्प की तलाश करनी चाहिए, जिससे राज्य का चहुंमुखी विकास संभव हो सके और बिहार का पिछड़ापन दूर हो सके. नीतीश कुमार को अब नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने की हिम्मत दिखानी चाहिए."

यह भी पढ़ें- 'विशेष राज्य का दर्जा देने में दिक्कत है तो...', नीतीश कुमार की पार्टी ने केंद्र को दिया क्लियर कट जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget