एक्सप्लोरर

'विशेष राज्य का दर्जा देने में दिक्कत है तो...', नीतीश कुमार की पार्टी ने केंद्र को दिया क्लियर कट जवाब

Centre Rejects Bihar Special Status Demand: जेडीयू नेता विजय चौधरी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के केंद्र सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. जानिए क्या कहा है.

Bihar Special State Status: बिहार में एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जे को लेकर सियासी बवाल मच गया है. विपक्ष सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे तक की मांग कर रहा है. वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में केंद्र सरकार की तरफ से जवाब देते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है. इस पर जेडीयू नेता विजय चौधरी ने सोमवार (22 जुलाई) को अपनी बात रखी. उन्होंने केंद्र को क्लियर कट जवाब दिया है.

जेडीयू नेता विजय चौधरी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के केंद्र सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "आप लोगों ने हमारी मांगों को सही ढंग से देखा-समझा नहीं है. हम लोग चाहते हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. अगर विशेष राज्य के दर्जा देने में दिक्कत है तो हमें विशेष पैकेज मिले."

'हम लोगों को विशेष सहायता और विशेष मदद की जरूरत'

उन्होंने आगे कहा, "हमारे मांगने का औचित्य है कि हम लोगों ने अपने सीमित संसाधनों के बल पर इस देश के अन्य प्रदेशों से तेज गति से प्रगति की है. हम लोग अपने सीमित संसाधन से तो पूरी तरह से विकास कर रहे हैं, लेकिन फिर भी हम गरीब हैं इसलिए हम लोगों को विशेष सहायता और विशेष मदद की जरूरत है, जिसका प्रावधान संविधान और नीति आयोग के मैंडेट में है. इसलिए हम लोग कह रहे हैं कि विशेष राज्य का दर्जा अगर संभव नहीं है तो विशेष पैकेज ही दे."

विपक्ष की ओर से इस्तीफे की मांग पर जेडीयू ने क्या कहा?

उधर विशेष राज्य को लेकर केंद्र की ओर से आए जवाब पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए. एनडीए सरकार का साथ छोड़ देना चाहिए और हमारे साथ आना चाहिए. इसको लेकर विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पहले ही फैसला लेकर एनडीए के साथ गए हैं. हम लोग इसको लेकर आशान्वित हैं कि निश्चित रूप से केंद्र सरकार बिहार को विशेष मदद करेगी.

यह भी पढ़ें- विशेष राज्य पर केंद्र ने कहा 'NO' तो लालू यादव बोले- 'लेकर रहेंगे', CM नीतीश से मांगा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget