एक्सप्लोरर

कौन हैं CM नीतीश के 'पांच पांडव' जिन पर तेजस्वी ने कसा तंज?

तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक आधिकारिक ट्वीट कर कहा है कि बिहार में जितना होगा अपराधियों का ताबड़तोड़ तांडव, उतना मौज मनायेंगे नीतीश के खास पांच पांडव. तेजस्वी के इस ट्वीट के बाद कयासों का बाजार गर्म है.

पटना: बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. वहीं, मुख्यमंत्री के साथ-साथ उन्होंने मुख्यमंत्री के 'पांच पांडवों' का भी जिक्र किया है. तेजस्वी ने शनिवार को कहा कि बिहार में अपराधियों का तांडव जितना बढ़ेगा, उतना ही नीतीश कुमार के खास पांच पांडव मौज मनाएंगे.

ट्वीट कर कही ये बात

बता दें कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक आधिकारिक ट्वीट कर कहा है, " बढ़ते बेलगाम अपराध से बिहार के व्यवसायी डरे, प्रतिदिन बैंकों व दुकानों में हो रही करोड़ों की लूट, कहीं बम ब्लास्ट तो कहीं अंधाधुँध गोलीबारी, सरेआम अपहरण और महिलाओं के साथ दुष्कर्म, जितना होगा अपराधियों का ताबड़तोड़ तांडव, उतना मौज मनायेंगे नीतीश के खास पांच पांडव."

बढ़ते बेलगाम अपराध से बिहार के व्यवसायी डरे प्रतिदिन बैंकों व दुकानों में हो रही करोड़ों की लूट कहीं बम ब्लास्ट तो कहीं अंधाधुँध गोलीबारी सरेआम अपहरण और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जितना होगा अपराधियों का ताबड़तोड़ तांडव उतना मौज मनायेंगे नीतीश के खास पाँच पांडव pic.twitter.com/dQhismPKlC

कौन हैं नीतीश कुमार के पांच पांडव?

तेजस्वी के इस ट्वीट के बाद कयासों का बाजार गर्म है. सब यह सोच रहे हैं कि नीतीश के खास पांच पांडव कौन हैं? बता दें कि राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि तेजस्वी ने इस ट्वीट के जरिए सीएम नीतीश के करीबी जेडीयू नेता संजय झा, जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह, जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, जेडीयू सांसद ललन सिंह और विजय कुमार चौधरी को साधने की कोशिश की है.

मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं तेजस्वी

बता दें कि कई दिनों बाद शुक्रवार को बिहार लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर एक बार एक्टिव हो गए हैं. कल पटना लौटते ही उन्होंने बिहार की मौजूदा सियासी स्थिति पर कहा कि वे नीतीश कुमार को अपने साथ नहीं लेंगे. महागठबंधन मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 16 साल से नीतीश कुमार की सरकार चल रही है. यह बिहार के लिए पूरी तरह से अभिशाप बन कर रह गयी है. छात्र, किसान, मजदूर, जिविका दीदी, सरकारी कर्मचारी सभी लोग नीतीश सरकार से त्रस्त हैं. उन्होंने कहा कि पूर्णिया में पूरे गांव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं. यह सरकार सत्ता की लोभी है और सत्ता के लोभ में बिहार को बर्बाद कर दिया है.

यह भी पढ़ें -

रांची हाई कोर्ट ने लालू मामले में सरकार से मांगी रिपोर्ट, 22 जनवरी तक जमा करने का दिया आदेश सुशील मोदी ने तेज प्रताप पर साधा निशाना, कहा- शपथ पत्र गलत पढ़ने वाले भी दे रहे सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
BJP ने फूंका खरगे का पुतला, सरावगी बोले- 'राहुल-खरगे कान पकड़कर...'
BJP ने फूंका खरगे का पुतला, सरावगी बोले- 'राहुल-खरगे कान पकड़कर...'
खरगे के बयान पर RJD का बचाव, भाई वीरेंद्र बोले- स्लिप ऑफ टंग, माफी क्यों मांगें?
खरगे के बयान पर RJD का बचाव, भाई वीरेंद्र बोले- स्लिप ऑफ टंग, माफी क्यों मांगें?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget