एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने तेज प्रताप पर साधा निशाना, कहा- शपथ पत्र गलत पढ़ने वाले भी दे रहे सलाह

तेज प्रताप के बयान पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि तेजप्रताप जब मंत्री-पद का शपथ पत्र नहीं पढ़ पाते और जिनकी माता राबड़ी देवी कभी बिहार के राज्यपाल को "लंगड़ा" कह चुकी हों, तब उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?

पटना: सूबे में कोरोना वैक्सीन पर सियासत जारी है. विपक्ष के नेता लगातार वैक्सीन की कारगरता पर सवाल उठा कर सत्ता पक्ष को घेर रहे हैं. इसी क्रम में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश को पहले टीका लगवाने की सलाह दी. इधर, उनके बयान पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि शपथ पत्र गलत पढ़ने वाले भी अब सलाह दे रहे हैं.

राजद ने नहीं दी चेतावनी

राज्यसभा सांसद ने ट्वीट कर कहा, " लालू प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र तेजप्रताप यादव ने कभी सारी मर्यादाएं तोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चमड़ी उधेड़ लेने की धमकी दी, तो कभी अपने पिता के समकालीन नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की, लेकिन राजद ने न तो उनके बयानों पर खेद प्रकट किया, न उन्हें भाषा पर संयम रखने की चेतावनी दी.

उन्होंने कहा, " अब तेजप्रताप कोरोना वैक्सीन पर शक करने वाले कट्टरपंथी मौलानाओं को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री को खुद पर कोरोना टीके का ट्रायल करने की सलाह दे रहे हैं. तेजप्रताप जब मंत्री-पद का शपथ पत्र नहीं पढ़ पाते और जिनकी माता राबड़ी देवी कभी बिहार के राज्यपाल को "लंगड़ा" कह चुकी हों, तब उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?"

तेज प्रताप ने कही थी ये बात

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को कहा कि पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार कोरोना वैक्सीन लगवाएं, तब हमलोग वैक्सीन लगवाएंगे.

इस दौरान उन्होंने एनडीए पर हमला करते हुए यह भी कहा था कि बीजेपी और जदयू के लोग कितना भी मिल लें, बातचीत कर लें, लेकिन एनडीए की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है. दोनों में लड़ाई चल रही है. ऐसे में बहुत जल्द टूट होगी और हमारी सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार: 24 घंटे के अंदर शिक्षक समेत सभी 25 छात्रों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आया निगेटिव स्कूल के प्रिंसिपल मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, टीचरों और छात्रों का कराया जा रहा जांच
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget