एक्सप्लोरर

पश्चिमी चंपारण: यात्रियों से भरी नाव नदी में पलटी, नाविकों ने सात लोगों को किया रेस्क्यू, दो लापता

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी बताया कि पोल से टकरा कर नाव पलटी है. कुल नौ लोगों में से सात को रेस्क्यू किया जा चुका है. जबकि दो लोग जो लापता हैं, उनके संबंध में पता लगाया जा रहा है.

बगहा: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में बुधवर को बड़ा हादसा हो गया. बगहा के कैलाश नगर घाट से यात्रियों के लेकर दियारा जा रही नाव गंडक नदी में पलट गई. नाव पर कुल नौ लोग सवार थे, जो गंडक नदी की तेज धार में बहने लगे. नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय नाविकों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया. जबकि दो लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. 

पोल से टकरा कर पलटी नाव

दरअसल, यात्रियों से भरी नाव नदी में खड़े पोल से टकरा गई, टक्कर की वजह से नाव नदी में पलट गई. बता दें कि प्रतिदिन हजारों लोग बगहा से खेती करने के लिए गंडक पार कर शहर की ओर जाते हैं. यह पहली दफा नहीं है, इसके पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. ऐसे घटनाओं के पीछे प्रशासन की लापरवाही है. 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी बताया कि पोल से टकरा कर नाव पलटी है. कुल नौ लोगों में से सात को रेस्क्यू किया जा चुका है. जबकि दो लोग जो लापता हैं, उनके संबंध में पता लगाया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है.

मानने को तैयार नहीं लोग

ध्यान देने वाली बात है कि बिहार का पश्चिमी चंपारण जिला हर साल की तरह इस साल भी बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है. जिले के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं. ऐसे में रोजमर्रा के सामान लाने के लिए लोग नाव का प्रयोग कर रहे हैं. नदियों में सरकार की ओर से छोटे नाव के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है. सामान लाने और ले जाने के लिए वे छोटे नाव से सफर कर रहे हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोर्ट ने सुनाया अनोखा फैसला, मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर किशोर को किया बरी

रोहतास: कैदी मौत मामले में पुलिस की लापरवाही आई सामने, क्षमता से अधिक लोग वाहन में थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget