एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून कमजोर, उमस भरी गर्मी बढ़ाएगी परेशानी, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Forecast: आज बक्सर, कैमूर, रोहतास, सीवान और पश्चिम चंपारण शामिल में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. कल से मानसून पूरी तरह कमजोर रहने वाला है.

Bihar Weather Report: बिहार में बीते तीन-चार दिनों से मानसून सक्रिय था. खासकर दक्षिण बिहार में पटना सहित लगभग सभी जिलों में वर्षा हुई. कई जिलों में भारी बारिश भी हुई. उत्तर बिहार में भी वर्षा हुई है, लेकिन अब बिहार में आज (बुधवार) से मानसून कमजोर होने जा रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में वर्षा को लेकर कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. तापमान में बढ़ोतरी होगी और उमस भरी गर्मी से एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ेगी.

बिहार में आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग केंद्र पटना के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन देहरादून, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड, गोपालपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इसके चलते अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में वर्षा की कोई संभावना नहीं बन रही है. मौसम विभाग की ओर से जारी ग्राफ के अनुसार आज (बुधवार) पश्चिमी इलाकों के कुछ भागों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. इनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, सीवान और पश्चिम चंपारण शामिल हैं. हालांकि कल (गुरुवार) से राज्य में मानसून पूरी तरह कमजोर रहने वाला है.

प्रदेश के किस जिले में कितनी बारिश हुई?

राज्य में मानसून की कमजोर स्थिति बीते मंगलवार से ही दिखने लगी थी. मंगलवार को जारी हुई रिपोर्ट को देखें तो 24 घंटे में मात्र भभुआ में 95.2 और रोहतास में 93.02 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा हुई है. औरंगाबाद में 64.4 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई है. इसके अलावा गया में 57 मिलीमीटर, नवादा में 53.6 और बांका में 38.4 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके अलावा बक्सर में हल्की वर्षा हुई है. 

सीतामढ़ी में 36.9 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

मानसून कमजोर पड़ने के साथ-साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है. राजधानी पटना में 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान रोहतास में 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 32 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Aurangabad News: औरंगाबाद में पुल पार करते समय 5 लोग बहे, एक ही बाइक से जा रहे थे सभी, 2 लापता

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget