एक्सप्लोरर

Aurangabad News: औरंगाबाद में पुल पार करते समय 5 लोग बहे, एक ही बाइक से जा रहे थे सभी, 2 लापता

Aurangabad News: घटना औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र की है. रात हो जाने की वजह से लापता लोगों की खोजबीन नहीं की जा सकी. आज बुधवार की सुबह से उनकी तलाश की जाएगी.

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार (17 सितंबर) की देर शाम काजवे पुल पार करते समय एक ही परिवार के पांच लोग बह गए. सभी एक ही बाइक पर सवार थे. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को बचा लिया गया जबकि दो लोग अब भी लापता हैं. घटना अंबा थाना क्षेत्र के देव पथ स्थित बटाने नदी के काजवे पुल की है.

बचाए गए लोगों में संतोष पाल (लगभग 30 साल), शीला देवी (45 से 50 साल) और अभियान (करीब दो साल) शामिल हैं. वहीं एक महिला प्रियंका देवी और उनके साथ एक छोटा बच्चा सत्यम (करीब एक साल) लापता है. रात में उन्हें नहीं खोजा जा सका. बुधवार की सुबह से गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जाएगी. नदी में डूबने वाले ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं और दधपी गांव के रहने वाले हैं.

परिवार के साथ बाइक से आ रहे थे संतोष पाल

बताया जाता है कि दधपी गांव निवासी संतोष पाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव से अंबा आ रहे थे. उनके साथ दो महिलाएं और दो बच्चे थे. जैसे ही उनकी बाइक काजवे पुल पर पहुंची वैसे ही काजवे के ऊपर से बह रहे नदी के पानी से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई. इसके बाद सभी लोग बह गए. मौके पर आसपास में मौजूद ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन दो को बचाने में असफल रहे.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वरीय पदाधिकारी पहुंचे. पुलिस को भी सूचना दी गई. इस दौरान मौके पर आक्रोशित लोग पदाधिकारियों से उलझ गए. हालांकि किसी तरह उन्हें समझाया गया. ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पाल ने कहा कि रात में करीब 8.30 बजे उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली. जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला जो लोग बचे हैं वो अस्पताल चले गए हैं. फिर वह अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि घटना के बाद हम लोगों ने अधिकारियों को बता दिया था. बताया गया कि गोताखोरों की टीम भेजी जा रही है.

गौरतलब है कि औरंगाबाद में पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से अंबा की बटाने एवं बतरे नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. काजवे पुल के ऊपर पानी बहने के साथ-साथ कई घरों में घुस जाता है. पुल पर लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर आते-जाते हैं. यही कारण है कि मंगलवार की रात यह हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें- Good News: मोतिहारी वाले ध्यान दें! घर बैठे 'तरकारी मार्ट' से ऑनलाइन मंगाएं सब्जियां, देखिए रेट लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget