एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: 'भ्रष्टाचार करके BJP को चंदा देने वालों को ठोकना चाहिए', मुकेश सहनी के बयान से सियासत गरमाई

Mukesh Sahani statement to Samrat Choudhary: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर बिहार में खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने पलटवार किया है.

Mukesh Sahani: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के भ्रष्टाचारियों को ठोकने वाले बयान पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि करना चाहिए, उनको करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जो बोल रहे हैं, उनको करना चाहिए. चंदा दो और धंधा लो, भ्रष्टाचार ही है न, ठोक देना चाहिए. जो चंदा नहीं देगा, उसको ईडी सीबीआई को नोटिस भेजिएगा. जो भ्रष्टाचार करके 16,000 करोड़ रुपये पार्टी में डोनेशन दिया है, उन्हें पहले ठोकना चाहिए. पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि किस तरह से उनकी पार्टी के लोगों ने भ्रष्टाचार किया है.

सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी के लोगों ने हर जगह जमीन खरीदे, ऑफिस खोले, ये पार्टी कम, कॉरपोरेट ऑफिस ज्यादा चला रहे हैं. पीएम मोदी अपनी रैली में 20-20 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? एक-एक चुनाव में आप इतने पैसे खर्च कर रहे हैं, भ्रष्टाचार कर रहे हैं.

बता दें, सम्राट चौधरी ने कहा था कि भ्रष्टाचार करने वाले लोग भाजपा से परेशान हैं. सभी भ्रष्टाचारियों को ठोक के जेल में डालूंगा, जो भ्रष्टाचार करेंगे उसे कोई बचा नहीं सकता. पीएम मोदी की गारंटी है, सीएम केजरीवाल, हेमंत सोरेन, लालू यादव सबको जेल में ही रहना है.

भाजपा नेता गिरिराज सिंह के मदरसा को आतंक का अड्डा बताते हुए उसे बंद करने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास कुछ बोलने के लिए नहीं है. कुछ करने के लिए नहीं है. केंद्र और राज्य में उनकी सरकार है, इनको जांच करवानी चाहिए, गुनहगारों को सजा मिलनी चाहिए. मदरसा पढ़ाई की जगह है, ये लोग नहीं चाहते हैं कि गरीब का बच्चा पढ़े. इनका बस चले तो स्कूल भी बंद करेंगे, मदरसा भी बैन करेंगे, गुरुकुल भी बंद करेंगे। इनकी सोच है तुम शूद्र हो, तुम कोई बड़ा काम नहीं करोगे.

वहीं, हरि सहनी को लोडर बताते हुए कहा कि लीडर के बारे में बात कीजिए, लोडर के बारे में बात मत कीजिए. इसके आका जो कहते हैं, ये वही बोलेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2024: पांचवें चरण में दांव पर है लालू, रामविलास की सियासी विरासत, परंपरागत सीट पर है दिलचस्प लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget