एक्सप्लोरर

बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1.60 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ रुपये भेजे. हर परिवार को 7 हजार रुपये मिले, जबकि 14 अक्टूबर को किसानों को कृषि इनपुट राशि दी जाएगी.

बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार (12 अक्टूबर) को 112.14 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की. इसके तहत 1.60 लाख परिवारों के बैंक खातों में 7-7 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान के रूप में डीबीटी के जरिए भेजे गए. मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को दोबारा सर्वे कराने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र बाढ़ पीड़ित परिवार सहायता से वंचित न रहे.

मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई. इससे पहले 15 सितंबर को 8.27 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7-7 हजार रुपये की सहायता दी गई थी. सरकार अब अलग-अलग चरणों में शेष प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें- 'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव

55 लाख की आबादी बाढ़ से हुई प्रभावित

पिछले दिनों गंगा, गंडक, कोसी, बागमती और बलान नदियों में आई बाढ़ से बिहार में करीब 55 लाख की आबादी प्रभावित हुई थी. भागलपुर और नवगछिया में अब भी बाढ़ और गंगा नदी के कटाव से लोगों की मुश्किलें बनी हुई हैं. कई जगह मकानों के नदी में समा जाने से परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

14 अक्टूबर को किसानों को मिलेगी कृषि इनपुट राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 अक्टूबर को किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान की राशि जारी की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से फसलों और अन्य संसाधनों को हुए नुकसान के आधार पर पात्र किसानों तक सहायता पहुंचाई जाए. सरकार का लक्ष्य प्रभावित परिवारों और किसानों को जल्द आर्थिक राहत देना है.

दीपावली से पहले सड़क-बिजली बहाल करने का निर्देश

सम्राट चौधरी ने जिलाधिकारियों को दीपावली से पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क, बिजली और दूसरी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि त्योहार पर घर लौटने वाले लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान पर विचार करने की बात भी कही और अधिकारियों से राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget