'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग पर भाजपा की कठपुतली होने और वोट चोरी के आरोप लगाए. उन्होंने निष्पक्ष चुनाव, लोकतंत्र और संविधान बचाने की मांग की.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने INDIA गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह बीजेपी की कठपुतली बन गया है और देश में वोट चोरी कराकर फर्जी चुनाव कराया गया. तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, ऐसे में विपक्ष चुप बैठकर सब कुछ नहीं देख सकता. उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने और लोकतंत्र व संविधान को बचाने की जरूरत पर जोर दिया.
तेजस्वी ने कहा कि SIR के खिलाफ पहली लड़ाई विपक्ष ने बिहार से शुरू की थी. उस समय भी विपक्ष का आरोप था कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि अब कई बातें सामने आ रही हैं, जिनसे चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की आशंकाएं और मजबूत हुई हैं.
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
'वोट चोरी कराकर फर्जी चुनाव कराया'
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट की चोरी कराई गई और फर्जी चुनाव कराया गया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी हैं. विपक्ष का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी हो और जनता के मताधिकार का सम्मान किया जाए.
#WATCH दिल्ली: बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर कहा, "SIR के खिलाफ हम लोगों ने पहली लड़ाई लड़ी थी। बिहार से इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय भी हम लोग कहते थे कि चुनाव आयोग पूरी तरीके से भाजपा का कठपुतली बना हुआ है। अब बातें सामने आ गई कि किस तरह से इन लोगों ने वोट की चोरी कराई, फर्जी चुनाव कराया। लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। हम लोग शांत कैसे बैठ सकते हैं?"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2026
दिल्ली में सुरक्षाकर्मियों के साथ RSS के गुंडे लगाने का आरोप
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गुंडों को लगाया गया है. उनके इस बयान से राजनीतिक विवाद और बढ़ने के आसार हैं.
'निष्पक्ष चुनाव हो, संविधान और लोकतंत्र बचे'
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा की जानी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो विपक्ष शांत कैसे बैठ सकता हैय तेजस्वी ने दावा किया कि सत्ता पक्ष के लोग अब बचने वाले नहीं हैं और वे ज्यादा दिनों तक टिकने वाले नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?






















