एक्सप्लोरर

VIDEO: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में देखिए झोपड़ी वाला स्कूल, नालंदा में फिर खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल

Government School run under Hut: यह तस्वीर नालंदा के वेन प्रखंड की नोहसा पंचायत की है. बच्चों को झोपड़ी में जमीन पर बैठाकर ही पढ़ाया जाता है. शौचालय की जरूरत पड़ी तो खेत में जाते हैं. 

नालंदाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा के वेन प्रखंड की नोहसा पंचायत से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर को देखकर बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है. नोहसा पंचायत के बुल्ला बिगहा में एक झोपड़ी में यहां सरकारी स्कूल चल रहा है. खास बात ये भी है कि बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Rural Development Minister Shrawan Kumar) भी इसी प्रखंड से हैं.

बताया जाता है कि इस स्कूल के भवन के लिए जमीन का आवंटन किया गया है लेकिन अभी तक स्कूल बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है. किसी तरह से एक झोपड़ी बनाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चे पढ़ाई करते हैं. बच्चों को झोपड़ी में जमीन पर बैठाकर ही पढ़ाया जाता है. कहा जा रहा है कि इस स्कूल में बच्चों की संख्या 70 के आसपास है, लेकिन भवन के अभाव में बच्चे जमीन पर बैठकर किसी तरह पढ़ते हैं. शौचालय की जरूरत पड़ी तो बच्चे खेत में जाते हैं.

यह भी पढ़ें- लंदन से लौटे तेजस्वी, CBI रेड पर कहा- जब तक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होता रहेगा तब तक हमारे यहां छापे पड़ते रहेंगे

बारिश में टपकता है पानी

इस जुगाड़ तकनीक से चल रहे स्कूल में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है. पानी के लिए बच्चे गांव के चापाकल का उपयोग करते हैं. यदि कभी बारिश हो जाए तो बच्चों को सिर छुपाने की जगह नहीं मिलती. झोपड़ी में ऊपर से पानी टपकने लगता है. जमीन गीली हो जाती है. इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में यहां किस तरह की स्थिति है. 

गांव के लोगों ने कहा कि यह व्यवस्था आज की नहीं है. सात-आठ साल से बच्चे ऐसे ही पढ़ रहे हैं. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला और ग्रामीण विकास मंत्री का गृह प्रखंड है फिर भी सरकार की नजर यहां नहीं है. इसके चलते जमीन पर बैठकर बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को विवश हैं.

मीडिया में खबर आने के बाद व्यवस्था

इधर, मीडिया में खबर चलने के बाद आनन-फानन में जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने गुरुवार को लेटर जारी किया. इसकी जानकारी दी गई कि नव प्राथमिक विद्यालय बुल्ला बिगहा का अपना भवन नहीं है इसके कारण अब अगले आदेश तक इसे उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमिया ने शिफ्ट किया जाता है. अब यहीं पठन-पाठन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- JDU के राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस खत्म होने की उम्मीद, पार्टी के 'त्रिदेव' की हुई 45 मिनट तक मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget