एक्सप्लोरर

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

नाव हादसे में मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.

वैशाली के राघोपुर में मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) की शाम हुए नाव हादसे के बाद मुआवाजे का ऐलान कर दिया गया है. मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे. हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है. आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं."

सीएम ने कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. ​राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी. प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं."

चिराग पासवान ने जताया शोक

इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी शोक जताया है. चिराग ने कहा, "मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है. इस हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर है. इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं."

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

एक्स पोस्ट के जरिए चिराग ने कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें. स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए. घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए."

रोहिणी बोलीं- मेरा मन बहुत आहत

इस घटना पर रोहिणी आचार्य ने भी दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि खबर बेहद मर्माहत करने वाली है. इस हृदय-विदारक हादसे से मेरा मन बहुत आहत है. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं. बिहार सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाई जाए. उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए. घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए.

संजय सरावगी ने जताई संवेदना

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की हृदयविदारक दुर्घटना में बच्चों सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है. उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई. सरावगी ने कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दुख की इस असहनीय घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें."

यह भी पढ़ें- अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
Advertisement

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget