एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: ...तो इस तारीख को उपेंद्र कुशवाहा का हो जाएगा 'गेम ओवर'! आर-पार के मूड में JDU के 'त्रिदेव'

Lalan Singh Satatement: जेडीयू में उपेंद्र कुशवाहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस विवाद में एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह पलटवार कर रहे हैं.

पटना: जेडीयू में उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को लेकर काफी समय से खींचतान जारी है. एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू (JDU) में 'एकला चलो' के सिद्धांत अपनाए हुए हैं तो दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और ललन सिंह (Lalan Singh) भी उपेंद्र कुशवाहा से समझौता करने को तैयार नहीं हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने 19 और 20 फरवरी जेडीयू को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है. इस बैठक को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Upesh Kushwaha) ने कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है. बैठक में कोई भाग नहीं लेगा. इस पर पार्टी की नजर रहेगी. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की बैठक के दिन स्पष्ट हो जाएगा कि इस बैठक में कौन-कौन भाग ले रहा है और इस पर जेडीयू क्या एक्शन लेती है? इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा की आगे की रणनीति क्या होगी? अगर जेडीयू से कोई नहीं पहुंचता है तो उपेंद्र कुशवाहा आगे क्या फैसला लेते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा चले भी जाएं तो जाने दीजिए- सीएम

नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा की बैठक को लेकर सोमवार को कहा कि वो जो भी बोलें. उनकी जो इच्छा है वो बोलते रहें. हमने सभी को कह दिया है कि उन पर कुछ बोलने की जरूरत नहीं है. पहले कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन हम इधर (आरजेडी) के साथ आ गए तो परेशानी हो गई है. वो चले भी जाएं तो जाने दीजिए. उनके जाने से पार्टी को कुछ होने वाला है क्या? हम उनको कितना आगे बढ़ाए. एमएलए बना दिए, पार्टी का लीडर बनाए. वो दो बार भागे फिर तीसरी बार आ गए तो हम क्या बोले.

कुशवाहा अभी सिर्फ एमएलसी हैं- ललन सिंह 

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एबीपी को बताया कि उपेंद्र कुशवाहा अभी सिर्फ एमएलसी हैं. इस वक्त जेडीयू का संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई नहीं है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद नई राष्ट्रीय पदाधिकारी की सूची जारी नहीं हुई है इसलिए कोई अभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी नहीं हैं. नई सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विमर्श कर जारी होगी.

उपेंद्र कुशवाहा ने 19 और 20 फरवरी को बुलाई बैठक

उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को जेडीयू कार्यकर्ताओं के नाम पर एक पत्र लिख कर ट्वीट किया है. उन्होंने कमजोर होती जेडीयू के लिए बैठक बुलाई है. साथ ही अपने मन की बात भी पत्र में लिखी है. उपेंद्र कुशवाहा ने इस पत्र मे बहुत सारी बातों को जिक्र किया है. उन्होंने कमजोर होती जेडीयू, नीतीश कुमार की अनदेखी और आरजेडी से हुई 'डील' से संबंधित बातों को लिखा है. इस मुद्दे पर विमर्श के लिए उन्होंने सिन्हा लाईब्रेरी में 19 और 20 फरवरी को बैठक के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया है.

उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में कोई नहीं जाएगा- जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा की बैठक जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी पार्टी है. उपेंद्र कुशवाहा ने जो बैठक बुलाई है उसमें हम में से कोई भी नहीं जाएगा. अगर गया तो देख लेंगे न कि आगे क्या होगा. हमारी तो सब पर नजर है. 

ये भी पढ़ें: क्या उपेंद्र कुशवाहा के हटने से JDU कमजोर हो जाएगी? इस समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी बड़ी चेतावनी, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget