एक्सप्लोरर

2025 में नहीं चलेगा 'LS' वाला फॉर्मूला! उपेंद्र कुशवाहा के बदले तेवर, RLM अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Upendra Kushwaha on Seat Sharing: उपेंद्र कुशवाहा ने सहयोगी दलों को बताने का प्रयास किया है कि विधानसभा चुनाव में उनको कमजोर समझना ठीक नहीं होगा. वह सीटों की दावेदारी में पीछे नहीं रहने वाले हैं.

Upendra Kushwaha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ काराकाट सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गए. बीजेपी ने अब उन्हें राज्यसभा भेज दिया है. अब राज्यसभा सांसद बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के तेवर बदले-बदले से दिख रहे हैं. बीते मंगलवार (10 सितंबर) को दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव का फॉर्मूला अलग-अलग होता है. ऐसे में उनका साफ संदेश था कि 2025 में एलएस (लोकसभा) वाला फॉर्मूला नहीं चलेगा. 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "फॉर्मूला तो विधानसभा और लोकसभा का अलग-अलग होता ही है, और लोकसभा का जो फॉर्मूला हुआ उससे थोड़ा नुकसान भी हुआ है. तो पुराने अनुभव के आधार पर आदमी आगे करेक्ट करता है, इसलिए करेक्शन होगा." इस बयान के जरिए उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के सहयोगी दलों को यह बताने का प्रयास किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनको कमजोर समझना ठीक नहीं होगा. वह सीटों की दावेदारी में पीछे नहीं रहने वाले हैं.

आज पटना आ रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली से पटना लौटने वाले हैं. दोपहर 3:45 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. उनके स्वागत के लिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की है. बैंड बाजा बजाते हुए फूलों से वर्षा की जाएगी और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. 

उपेंद्र कुशवाहा बिहार में कितने मजबूत?

उपेंद्र कुशवाहा बिहार के पुराने नेता हैं. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव को याद करें तो उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम, तीनों एक साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी थी. आंकड़े में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ओवैसी की पार्टी को 5 सीट मिली, लेकिन उनका वोट प्रतिशत सिर्फ 1.24% था. वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी भी एक सीट पर जीत हासिल की थी. इस पार्टी को 1.49% वोट मिले थे. हालांकि उपेंद्र कुशवाहा को एक भी सीट नहीं आई, लेकिन 1.77% वोट मिला जो बाकी दोनों सहयोगी पार्टियों से ज्यादा था.

यह भी पढ़ें- 'CM नीतीश हाथ जोड़ रहे थे... फुटेज है', तेजस्वी यादव के बयान पर BJP-JDU ने कर दिया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget