एक्सप्लोरर

'CM नीतीश हाथ जोड़ रहे थे... फुटेज है', तेजस्वी यादव के बयान पर BJP-JDU ने कर दिया ये बड़ा दावा

Bihar News: तेजस्वी को जवाब देते हुए जेडीयू ने कहा है कि सीएम नीतीश गिड़गिड़ाने वाले नेता नहीं हैं. बीजेपी ने भी हमला किया है. कहा कि तेजस्वी बिना सिर-पैर की बात कर रहे हैं.

BJP-JDU Statement on Tejashwi Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के इस बयान पर कि दो बार गलती कर चुके हैं और अब वह फिर से आरजेडी के साथ नहीं जाएंगे. हाल ही में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए इस बयान पर बिहार में सियासत जारी है. इस बीच तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया है कि सीएम नीतीश जब सरकार बनाने के लिए मिलने के लिए आए थे तो गिड़गिड़ा रहे थे. हाथ जोड़ रहे थे. इसका फुटेज भी उनके (तेजस्वी) पास है. अब इस पर बीजेपी और जेडीयू ने हमला बोला है. 

'पूरी तरह से वह और उनकी पार्टी सिमट जाएगी': जेडीयू

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सीएम नीतीश गिड़गिड़ाने वाले नेता नहीं हैं. नीतीश ने तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी को नया जीवन दिया है. 2010 में 22 सीटों पर आरजेडी आ गई थी. सूपड़ा साफ हो गया था. उस पार्टी को 2015 में नीतीश की सरपरस्ती में बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनने का अवसर मिला. तेजस्वी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. अनाप-शनाप बोल रहे हैं. बौखलाहट और बदहवासी में वह अपना अहित कर रहे हैं. 2025 में फिर 2010 की पुनरावृत्ति हो सकती है. दावा किया कि पूरी तरह से वह (तेजस्वी यादव) और उनकी पार्टी सिमट जाएगी.

बीजेपी ने कहा- 'अगर आपके पास प्रमाण है तो...'

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि तेजस्वी राजनीति में इतने हताश हो गए हैं कि बिना सिर-पैर की बात कर रहे हैं. तेजस्वी यादव से दावा करते हुए कहा कि आप जो बात कह रहे हैं उसका अगर आपके पास प्रमाण है तो मैं चुनौती देता हूं कि आप वीडियो और प्रमाण जारी करें, वरना झूठ बोलना बंद करें. नीतीश कुमार ने तो सार्वजनिक तौर पर आपके साथ जाने को अपनी गलती बताते हुए माफी मांगी है.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा है?

बता दें कि बीते मंगलवार (10 सितंबर) को तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए दावा किया कि पिछली बार सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार गिड़गिड़ा रहे थे. उन्होंने कहा, "हमारे घर जब आए थे तो सभी विधायकों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी. हमारे पास वो फुटेज भी है. वो छोड़िए, सदन में कितनी बार हाथ जोड़कर उन्होंने गलती मानी है. पत्रकारों के सामने कितनी बार कह चुके हैं कि गलती हो गई, अब बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. हम लोग की तरफ आएंगे तो 1973 से संबंध रहता है, उधर जाते हैं तो 1995 से संबंध रहता है." 

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'राहुल गांधी का विदेश में आंतरिक मामलों पर बयान देना देशद्रोह'- ऋतुराज सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget