एक्सप्लोरर

फिल्म 'धड़कन' की याद दिला देगी ये कहानी, शादी के बाद पत्नी के लिए 'राम' बन गया BMP जवान

Unique Love Story: नालंदा में एक लड़की शादी के बाद भी अपने प्रेमी को नहीं भूल पाई. वो पति से साथ खुश नहीं रही.आखिरकार उसके पति और घर वालों ने जो कुछ भी किया वो काबिले तारीफ है, पढ़ें पूरी कहानी.

Nalanda Love Story: बिहार के नालंदा में एक प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया, जो इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. पांच साल के प्यार में युवती ने अपने पति तक को झुकने पर मजबूर कर दिया और आखिरकार अपने प्रेमी से शादी कर ली. यह अनोखी शादी सोमवार को देर शाम बिहारशरीफ के एक प्रसिद्ध मंदिर में हुई है, जिसमें लड़की का पहला पति भी मौजूद रहा. रियल लाइफ की ये कहानी रील लाइफ यानी फिल्म 'धड़कन' से काफी मेल खाती है. 

एक साल पहले हुई थी बीएमपी जवान से शादी

दरअसल जिले के सिलाव प्रखंड के नानद गांव की रहने वाली नेहा की शादी करीब एक साल पहले बीएमपी जवान बिपिन से हुई थी. शादी से पहले ही नेहा का प्रेम गिरियक के इशुआ गांव के रहने वाले रिक्की से था, बताया जाता है कि नेहा और रिक्की बीते पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार के जरिए जबरदस्ती नेहा की शादी बीएमपी जवान से करा दी गई.

शादी के बाद नेहा खुश नहीं थी, वो अपने प्रेमी से बातचीत करती रही और मिलती भी रही, क्योंकि अपने पति के साथ वैवाहिक जीवन में वो खुश नहीं थी, बीते रविवार को जब बिहारशरीफ के शिवपुरी इलाके से अपने प्रेमी के साथ नेहा भाग रही थी तभी भाई ने उसे पकड़ लिया. यह खबर उसके पति और परिवारवालों तक पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों के जरिए फैसला लिया गया कि इसकी शादी इसके प्रेमी से करा दी जाए.

उसके बाद सोमवार की देर शाम बिहारशरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर परिसर में एक अनोखी शादी देखने को मिली. बीएमपी जवान बिपिन कुमार जिसने एक साल पहले नेहा से शादी की थी खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी रिक्की से कराने के लिए राजी हो गया और करा दी गई, इस अनोखी शादी में नेहा के परिवार वाले, पति बिपिन और कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रेमी से शादी के बाद खुश नजर आई लड़की

प्रेमी से शादी के बाद नेहा ने बताया कि उसकी पहली शादी परिवार के दबाव में हुई थी, लेकिन अब वह अपने सच्चे प्यार के साथ जिंदगी बिताने के लिए तैयार है, उसने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि अब मुझे अपने प्यार मिला है. यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन अब मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी सकूंगी."

ये भी पढ़ें: Motihari News: प्रेम-प्रसंग में मर्डर, सनकी युवक ने चाकू गोदकर लड़की को मार डाला, मोतिहारी की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget