एक्सप्लोरर

Motihari News: प्रेम-प्रसंग में मर्डर, सनकी युवक ने चाकू गोदकर लड़की को मार डाला, मोतिहारी की घटना

Motihari News: लड़की रामगढ़वा बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रही थी. मलाही टोला के पास युवक ने लड़की पर हमला कर दिया. घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात कही जा रही है.

Motihari Crime News: मोतिहारी में बीते सोमवार (17 मार्च, 2025) की शाम एक सनकी युवक ने लड़की को चाकू गोदकर मार डाला. घटना जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र की है. चाकू मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. लड़की रामगढ़वा बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान रामगढ़वा बाजार के मलाही टोला के पास युवक ने लड़की पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ना चाहा लेकिन अंधेरा होने के चलते वह भाग निकला. लड़की की उम्र 17-18 साल के करीब होगी.

सनकी युवक की कर ली गई पहचान

घटना के बाद स्थानीय लोग घायल लड़की को रामगढ़वा पीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद रामगढ़वा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई. बताया जा रहा है कि सनकी प्रेमी युवक की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा. लड़की के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया.

लड़की रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नवकठवा गांव की रहने वाली अंजली थी. घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात कही जा रही है. प्रेम-प्रसंग में ही मर्डर किया गया है. फिलहाल दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था या पूरा मामला क्या है यह जांच के बाद पता चलेगा. अभी कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं. घटना के बाद लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

युवक की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

इस पूरे मामले में रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया है कि प्रेमी युवक की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाला जा रहा है. उधर पुलिस घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग ही मानकर चल रही है.

यह भी पढ़ें- रोहतास में दो पक्ष भिड़े, कई राउंड फायरिंग, सूचना मिली तो सिंघम बन गए SP, पिस्टल निकालकर खुद दौड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ ये आखिरी रास्ता...', बलूचिस्तान के पूर्व CM की शहबाज सरकार को चेतावनी
'पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ ये आखिरी रास्ता...', बलूचिस्तान के पूर्व CM की शहबाज सरकार को चेतावनी
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Parliament Session: संसद में राहुल को लेकर क्या बोल गए अनुराग? | Anurag Thakur on Rahul
Rahul Gandhi Full Speech: सदन में 'अडानी-अंबानी' पर बवाल! जब राहुल गांधी के भाषण पर छिड़ गई जंग!
8 Opposition MPs Suspension: Lok Sabha में 'No Entry', Congress और Left के सांसदों की बढ़ी मुश्किलें!
New Income Tax Rules: 1 April से PAN दिखाने की Tension ख़तम ! | Paisa Live
Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर के लैम्बॉर्गिनी कांड की वीडियो सबसे बड़ी गवाही | Shivam Mishra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ ये आखिरी रास्ता...', बलूचिस्तान के पूर्व CM की शहबाज सरकार को चेतावनी
'पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ ये आखिरी रास्ता...', बलूचिस्तान के पूर्व CM की शहबाज सरकार को चेतावनी
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
अक्षय कुमार की 5 अंडररेटेड फिल्में, एक बार ओटीटी पर जरुर देखें, दमदार है कहानी
अक्षय कुमार की 5 अंडररेटेड फिल्में, एक बार ओटीटी पर जरुर देखें, दमदार है कहानी
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
गरीबी से निकलकर IPS बनी इन्बा, दो बार असफल होने के बाद रचा इतिहास; जानें सफलता की कहानी
गरीबी से निकलकर IPS बनी इन्बा, दो बार असफल होने के बाद रचा इतिहास; जानें सफलता की कहानी
क्रिकेट में ट्रॉफी की जगह थमाया देसी मुर्गा, मैन ऑफ द मैच को मिला अनोखा सम्मान, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
क्रिकेट में ट्रॉफी की जगह थमाया देसी मुर्गा, मैन ऑफ द मैच को मिला अनोखा सम्मान, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget