एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी के 'बिहार तालिबान' वाले बयान पर मांझी का पलटवार, गरमाई बिहार की सियासत!

Jitan Ram Manjhi: बिहार में बढ़ते अपराध पर इन दिनों सियासी भुचाल मचा है. विपक्ष सरकार पर हमलावर है, तो स्ता पक्ष के लोगों का कहना है कि चुनावी साल में ये सरकार को बदमान करने की साजिश है.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को आपराधिक घटनाओं को लेकर एक पोस्ट किया और कहा कि बीजेपी के लोगों ने बिहार को तालिबान बना दिया है. इस पर अब रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इसी चीज को जानते हैं और इसी में पनपे हैं, इस लिए इस तरह का बयान देते हैं. 

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को लेकर क्या कहा?

जीतन राम मांझी ने कहा कि "बिहार में जो घटना होती है, उस पर त्वरित कार्रवाई होती है. पिछले 4 महीने से यह घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं? क्योंकि चुनाव हैं. इसके पीछे राजनीतिक कारण भी है. वे ऐसे बयान देकर बिहार की जनता को भ्रमित करना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता बरगलाने वाली नहीं है. जनता उन्हें समझती है और आने वाले चुनाव में NDA की सरकार बनेगी."

दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया था. उसमें लिखा था, बीजेपी ने बिहार को बनाया तालिबान! गया में डॉक्टर को मारी गोली, पटना में दो गुटों में खुली गोलीबारी, पटना में महिला को मारी गोली, रोहतास में व्यवसायी की हत्या, मोदी-नीतीश भाजपाई सरकार बेबस, DK टैक्स संरक्षित गुंडे अपराधी बेधड़क!

बिहार में बढ़ते अपराध पर गरमाई सियासत

बता दें कि बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार पर हमलावर हैं. चुनावी साल में उन्होंने इसे बड़ा मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हर मंच से वो क्राइम के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठा रहे हैं, जिसका जवाब देते सरकार को नहीं बन रहा है.

हालांकि एनडीए नेता ये जरूर कहते हैं कि जो भी अपराधी हैं उन पर त्वरित कार्रवाई हो रही है, पकड़े जा रहें, आरजेडी के शासन में क्या होता था, ये सब जानते हैं. स्ता पक्ष के लोगों का कहना है कि जो भी घटनाएं हो रही हैं, उसके लिए आरजेडी ही जिम्मेदार है.  

ये भी पढ़ें: चंदन मिश्रा हत्याकांड: कोलकाता से निशु, तौसिफ समेत अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, आज पटना कोर्ट में होगी पेशी

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget