एक्सप्लोरर

डबल मर्डर से दहला पटना का ग्रामीण इलाका, दनियावां में दो युवक की गोली मारकर हत्या

Patna Crime: घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Patna News: राजधानी पटना के दनियावां प्रखंड स्थित शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे के आस पास दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों युवक का शव थाना क्षेत्र के इरई-सरथुआ-खरभईया ग्रामीण सड़क मार्ग पर एक दूसरे से सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला.

बेतिया और नालंदा के रहने वाले थे युवक

मृतकों की पहचान बेतिया जिले के नौतन थाना निवासी आनंद कुमार और नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त थे. ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना अध्यक्ष मुन्ना दास और दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए हैं.

शुरूआती जांच में दोनों दोस्त की किसी से पैसों के विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग और फतुहा डीएसपी टू पंकज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की. 

वहीं घटना के संबंध में पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि आज सुबह लगभग दस बजे शाहजहांपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सरथुआ गांव के पास ग्रामीण रास्ते पर दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि दो युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है. मृतकों की उम्र 18 से 25 वर्ष साल के बीच थी. मृतकों की पहचान बेतिया जिले के नौतन थाना निवासी आनंद कुमार और नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है. सौरव की मां बेतिया में ही एनएम के पद पर कार्यरत थी. वहीं सौरभ की दोस्ती आनंद से हुई थी, पिछले दस दिनों से आनंद सौरव के घर नालंदा जिला आया हुआ था.

एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि दोनों बाइक से एक साथ किसी दोस्त के फोन आने पर निकले थे. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में दोनों देस्तों का किसी बात को लेकर किसी से पैसों का विवाद हुआ था, जिसमें इन लोगों के बीच झगड़ा हुआ होगा, जिसके चलते गोलीबारी हुई और इन दोनों की हत्या की गई. दोनों को दो और तीन गोलियां मारी गई हैं. दोनों की बॉडी लगभग 100 मीटर की दूरी पर थी, ऐसा मालूम होता है कि ये लोग वाहन से जा रहे थे. पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थे, क्योंकि युवकों के पास से मिले मोबाइल नोट में काफी मात्रा में नकदी, लेन-देन और हथियार के साथ के फोटो दिख रहे हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, अभी जांच चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की. मिले साक्ष्यों के आधार पर कई थाना की पुलिस अपराधियों के पकड़ने के लिए नालंदा और पटना जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी में जुट गई है. संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Cabinet Meeting: सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर को मिली मंजूरी, कैबिनेट में 136 एजेंडों पर मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget