एक्सप्लोरर

'आज भारत है… कल आप हो सकते हैं', आतंकवाद पर जापान में बोले JDU सांसद संजय झा

All Party Delegation: जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि हम 140 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद के बारे में बताने के लिए पूरी दुनिया में जा रहे हैं.

All Party Delegation: जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है. जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने टोक्यो (जापान) में कहा कि हम दुनिया को यह बताने के लिए जा रहे हैं कि आज भारत है, कल आप हो सकते हैं, तो तटस्थ मत रहिए. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सभी के लिए है. 

जेडीयू सांसद ने कहा कि 2008 में मुंबई पर भयानक हमला हुआ, जहां दो जापानी भी मारे गए. हमने कसाब को जिंदा पकड़ा जो पाकिस्तानी था. हम 140 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद के बारे में बताने के लिए पूरी दुनिया में जा रहे हैं. वे (पाकिस्तान) इसे फंड करते हैं, प्रशिक्षित करते हैं, फिर वे भारत भेजते हैं, शायद दुनिया के अन्य हिस्सों में भी.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की हुई सराहना

इससे पहले सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के टोक्यो में प्रमुख थिंक टैंकों को भारत की आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति से अवगत कराया. सभी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों का समर्थन किया और वैश्विक सहयोग पर बल दिया. प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भी भेंट की. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता दिखाई. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई की भी सराहना की.

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने कहा, "भारत से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एक मिशन के साथ यहां (जापान) आया है. मिशन है- आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में दुनिया को एकजुट करना और पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को दुनिया के सामने बेनकाब करना." जापान में पहले दिन को उन्होंने फलदायी बताया.

यह भी पढ़ें- बिहार में BJP विधायक मिश्रीलाल यादव को जेल भेजा गया, जानिए क्या है पूरा मामला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget