एक्सप्लोरर

बिहार में BJP विधायक मिश्रीलाल यादव को जेल भेजा गया, जानिए क्या है पूरा मामला

BJP MLA Mishrilal Yadav: बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी. फैसले में विधायक को तीन महीने का कारावास और 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. 

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार (22 मई, 2025) को अलीनगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव और उनके सहयोगी को 2019 के मारपीट के एक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. सहायक लोक अभियोजक रेणु झा ने संवाददाताओं को बताया, "दरभंगा की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर ने सुरक्षाकर्मियों को विधायक और उनके सहयोगी के अदालत में गवाही देने के समय हिरासत में लेने का आदेश दिया."

दरअसल बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी. फैसले में विधायक को तीन महीने का कारावास और 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. दरभंगा में विशेष अदालत के न्यायाधीश-सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करुणा निधि प्रसाद आर्य ने 29 जनवरी 2019 को उमेश मिश्रा नामक व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए फरवरी 2025 में दोनों आरोपियों को तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई थी.

क्या बोले मिश्रीलाल यादव?

बीजेपी विधायक ने हिरासत में लिए जाने के दौरान पत्रकारों से कहा, "मैंने एमपी/एमएलए अदालत के फरवरी के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसमें मामले की सुनवाई गुरुवार को तय की गई थी. अदालत ने मुझे 24 घंटे के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया."

उमेश मिश्रा ने शिकायत में आरोप लगाया कि उस सुबह (29 जनवरी) टहलने के दौरान विधायक और उनके साथियों ने उनके आवास के बाहर उन पर हमला किया था. उमेश मिश्रा ने मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव पर पैसा छीनने के साथ-साथ अपमानित करने और पिटाई करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव ने 20-25 लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया था. इस मामले में अनुसंधानक ने 12 अक्टूबर 2019 को आरोप पत्र समर्पित किया. कोर्ट ने 17 अप्रैल 2020 को संज्ञान लिया था.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हुए RJD सांसद मनोज झा, बताया किस चीज से हुई पीड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget