एक्सप्लोरर

'...तो मैं हार मानूंगा', चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने अपने लिए कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर का कहना है कि लालू और नीतीश कुमार दोनों ने बिहार को नुकसान पहुंचाया है. इन दोनों से ज्यादा बीजेपी और कांग्रेस ने बर्बाद किया है.

Prashant Kishor Made Big Prediction: जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर ने पहली बार अपने लिए एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. 2025 के विधानसभा चुनाव में वह जोरशोर से उतरने वाले हैं लेकिन उससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने यह कहा है कि अगर 130 या 140 सीट जन सुराज को आती है तो वह इसे अपनी हार मानेंगे.

इंटरव्यू का एक वीडियो जन सुराज के अकाउंट से बीते मंगलवार (20 अगस्त) को एक्स पर पोस्ट किया गया है. इसमें सवालों के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं बता रहा हूं कि अगर 130-140 सीट आई तो मैं उसको अपनी बहुत बड़ी हार मानूंगा. मैं अपने जीवन की बहुत बड़ी हार मानूंगा कि तीन साल, मेरे जीवन का सब कुछ, मेरा अनुभव, मेरा प्रयास, संसाधन, मेरा सब कुछ, मेरा जीवन मैंने दांव पर लगाया है उसके बाद अगर 130 सीट आए तो मैं उसको व्यक्तिगत हार मानूंगा. जन सुराज की हार मानूंगा. अर्श पर या फर्श पर.. बीच में नहीं."

'बिहार को लालू-नीतीश से अधिक बीजेपी-कांग्रेस ने बर्बाद किया'

प्रशांत किशोर ने इंटरव्यू में ही कहा कि लालू और नीतीश कुमार दोनों ने बिहार को नुकसान पहुंचाया है. इन दोनों से ज्यादा बीजेपी और कांग्रेस ने बर्बाद किया है. क्योंकि लोगों को ये पता नहीं है कि लालू यादव अपने दम पर बिहार में एक ही बार जीते. नीतीश कुमार आज तक अपने दम पर बिहार में नहीं जीते. इन दोनों को जनता पर थोपे रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है. कांग्रेस ने चंद सांसदों के लालच में बिहार को लालू को हाथ में बेचा. आज बीजेपी भी वही कर रही है. बिहार की जनता को नीतीश के हवाले कर दिया है.

बता दें कि प्रशांत किशोर बीते करीब दो साल से पदयात्रा कर रहे हैं. जन सुराज पार्टी का दो अक्टूबर को गठन होगा और बिहार की 243 सीटों पर यह पार्टी लड़ेगी. पीके लगातार दावा कर रहे हैं कि बिहार में लोग बदलाव चाहते हैं और उनके पास विकल्प नहीं है. ऐसे में बदलाव के लिए वह आगे आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव को कुछ याद दिलाना जरूरी है...', रविशंकर प्रसाद ने इन बड़े नेताओं का नाम लेकर खोल दी पोल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget