एक्सप्लोरर

'तेजस्वी यादव को कुछ याद दिलाना जरूरी है...', रविशंकर प्रसाद ने इन बड़े नेताओं का नाम लेकर खोल दी पोल!

Ravi Shankar Prasad Attacks Tejashwi Yadav: रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव पर हमला बोला. पढ़िए लेटरल एंट्री पर क्या कुछ कहा है.

Ravi Shankar Prasad on Lateral Entry: लेटरल एंट्री के माध्यम से भर्ती को लेकर देश में बवाल मचा है. हाल ही में 45 पदों को लिए बहाली निकली थी. इसको लेकर केंद्र सरकार ने विवाद के बीच बीते मंगलवार (20 अगस्त) को यूपीएससी को 'लेटरल एंट्री' से संबंधित विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दे दिया. अब इसका क्रेडिट भी बिहार में तेजस्वी यादव को दिया जा रहा है. इस बीच बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कई बड़े नेताओं का नाम लेते हुए हमला बोला है.

मंगलवार (20 अगस्त) को पत्रकारों से बातचीत में रविशंकर प्रसाद ने कहा, "तेजस्वी यादव को कुछ याद दिलाना जरूरी है. उनके पिता जी मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री थे. मनमोहन सिंह रेवेन्यू सेक्रेटरी, फाइनेंस सेक्रेटरी सीधा बने थे. कहां से आए थे? कोई आईएएस-आईपीएस थे क्या? विजय केलकर बने वित्त सचिव, बाहर से आए थे न. पूरे कांग्रेस का इतिहास भरा हुआ है. मोंटेक सिंह अहलूवालिया कहां से आए थे? वित्त विभाग के बड़े बड़े सचिव बने वो भी बाहर से आए थे."

'थोड़ा होमवर्क करना सीखिए...'

बीजेपी नेता ने तंज कसते हुए कहा, "तेजस्वी बाबू थोड़ा होमवर्क करना सीखिए. यहां तो हमारे मोदी जी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पिछड़ों के हक पर हम कोई हमला नहीं होने देंगे. उसको कैंसिल किया जो यूपीएससी ने कोशिश की थी. उसी प्रकार से क्रीमी लेयर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कहा कि ये हमे मान्य नहीं है. एससी-एसटी का हम पूरा सम्मान करते हैं. तेजस्वी बाबू क्या आरक्षण पर बोलते हैं. आरक्षण का तो एक मात्र लाभ आपके परिवार को मिलता है."

तेजस्वी को दिया जा रहा है क्रेडिट

बता दें कि लेटरल एंट्री से 45 पदों के लिए निकली बहाली पर जैसे ही रोक की खबर मंगलवार को आई तो बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आरजेडी के नेता क्रेडिट देने लगे. सांसद मनोज झा ने एक्स पर लिखा, "संविधान के पक्ष में खड़े साथियों आप सबों को बधाई. 7 अगस्त को लेटर एंट्री वाला विज्ञापन आया इसके फौरन बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को आरक्षण के प्रावधानों को दरकिनार करने से आगाह किया. आज दिनांक 20 अगस्त को सरकार को फैसला पलटना पड़ा. जय संविधान."

यह भी पढ़ें- Bharat Bandh: 'भारत बंद' पर जहानाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में लिए गए 5 प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget