एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Cataract Operation: 'अंखफोड़वा कांड' के पीड़ितों को राज्य सरकार की ओर से मिलेगी मदद, CM नीतीश कुमार ने किया एलान

सीएम नीतीश ने कहा, " हम लोग तो अपने सरकारी अस्पताल का एक-एक चीज देखने का काम करते हैं. सब देखते हैं कि ट्रीटमेंट किया या नहीं, इलाज किया या नहीं, दवा है या नहीं, पेशेंट पर ध्यान दिया या नहीं."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बीते दिनों प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले में अंखफोड़वा कांड का शिकार हुए लोगों के लिए सरकारी मदद की घोषणा की. उन्होंने कहा, " ये कितना दुखद है. अब जो पीड़ित हुए हैं, उन सब लोगों के लिए काम किया जा रहा है. उनके ट्रीटमेंट के लिए काम किया जा रहा है. हम सब लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं कि अब जिन बेचारे की आंखें चली गईं, हम लोग उनकी मदद करें. इस बारे में विभाग सोच रहा है. ऐसे लोगों की भी हम मदद करेंगे. राशि तय नहीं की गई है. लेकिन सहायता दिया जाएगा ये बात तय है."

नीतीश कुमार ने दी चेतावनी

घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, " आज कल देखे ही आप लोग मुजफ्फरपुर वाला कांड. मैं तो यही कहूंगा सबसे कि काहे प्राइवेट हॉस्पिटल जाते हो, सब इंतजाम तो ही रहा है सरकारी में. अगर लगता है कि अस्पताल बहुत अच्छा है, जाना चाहते हैं तो जाइये. सबको अधिकार है. वे खुद फैसला लें कि प्राइवेट में जाना है या सरकारी में. लेकिन जिस तरह मुजफ्फरपुर में हुआ, वो प्राइवेट हॉस्पिटल था, उसकी कितनी जांच की गई कि कहां गड़बड़ी हुई. ये सब चीज को हम लोग नहीं छोड़ने वाले हैं. सबको जांच करना ही चाहिए."

Laungi Bhuiyan: गांव के लोगों को रोजगार की सौगात देंगे 'कैनाल मैन' लौंगी भुईयां, पानी के लिए चीर डाला था पहाड़

सरकारी अस्पतालों की तारीफ की

सीएम नीतीश ने कहा, " हम लोग तो अपने सरकारी अस्पताल का एक-एक चीज देखने का काम करते हैं. सब देखते हैं कि ट्रीटमेंट किया या नहीं, इलाज किया या नहीं, दवा है या नहीं, पेशेंट पर ध्यान दिया या नहीं. हम लोग अपने सरकारी अस्पताल में सब इंतजाम करवाए. लेकिन हम चाहते हैं कि जो लोग प्राइवेट हॉस्पिटल्स चलाते हैं तो कृपा करके उसे भी ठीक ढंग से देखिए. एक से एक प्राइवेट हॉस्पिटल है, जो खूब अच्छा काम करता है. इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन जो भी अस्पताल खोलें, इस बात का पूरा ध्यान रखें."

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में शादी की तो नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को क्यों नहीं बुलाया? पटना में दिया जवाब

Arrah News: मंदिर में हो रही थी युवक की शादी तभी पहुंच गई दो बच्चों की मां, यह देख दूल्हे-दुल्हन के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget