एक्सप्लोरर

Arrah News: मंदिर में हो रही थी युवक की शादी तभी पहुंच गई दो बच्चों की मां, यह देख दूल्हे-दुल्हन के उड़े होश

मामला आरा के नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर का है. लड़की के परिवार वाले अपनी बेटी को देने के लिए गाड़ी में तोहफा भरकर मंदिर आए थे, लेकिन सब कुछ हो पाता इससे पहले ही बवाल हो गया.

आरा: बिहार के आरा शहर में एक शख्स को शादी करना महंगा पड़ गया. मामला नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर का है. सोमवार को आयर थाना क्षेत्र के आयर-बलिगांव निवासी शिव शर्मा का पुत्र सिरमन शर्मा धूमधाम से अपनी शादी करने आया था, लेकिन उसे इस बात का थोड़ा सा भी अंदाजा नहीं था कि वह जो करने जा रहा है उसके चक्कर में उसे लेने के देने पड़ सकते हैं.

सोमवार को विश्वकर्मा मंदिर में सिरमन शर्मा की शादी हो रही थी. इस शादी समारोह में दोनों पक्ष के लोगों के लिए खाने-पीने का प्रबंध किया गया था. इस दौरान एक दो बच्चे की मां पहुंच गई जिसके बाद बवाल हो गया. पता चला कि महिला युवक की पहली पत्नी है. पहली पत्नी को देख सिरमन का भी होश उड़ गया. इस दौरान पहली पत्नी ने मंदिर में पति की जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं बल्कि लड़की (दुल्हन) और लड़की पक्ष को भी जमकर सुनाया.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Marriage: केले के घौद पर तेजस्वी और रेचल की तस्वीर, भैया-भाभी के लिए खास गिफ्ट लेकर पहुंचे RJD समर्थक

बताया जाता है कि संदेश थाना क्षेत्र की एक लड़की से सिरमन शर्मा दूसरी शादी कर रहा था. लड़की के परिवार वालों को ये भनक भी नहीं थी कि जिससे अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं वो पहले से ही शादीशुदा है. वे अपनी बेटी को देने के लिए तोहफा और सामान गाड़ी में भरकर मंदिर आए थे, लेकिन सब कुछ हो पाता इससे पहले ही अरमानों पर पानी फिर गया.

रिश्तेदार से मिली थी पति की शादी की सूचना

सिरमन शर्मा की पहली शादी आठ साल पहले हुई थी. सिरमन की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं. वह पहली पत्नी से बिना तलाक लिए और बिना किसी सूचना के ही वो विश्वकर्मा मंदिर में दूसरी शादी कर रहा था. पहली पत्नी को इसकी सूचना किसी रिश्तेदार से मिली थी जिसके बाद वो आक्रोश में दोनों बच्चों और परिवार वालों के साथ मंदिर पहुंच गई. इसके बाद दूसरी शादी होने से पहले टूट गई.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना के एक्टिव केसों में लगातार बढ़ोतरी, पटना में मिले तीन नए केस, देखें ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget