एक्सप्लोरर

जिस फ्लाइट से दिल्ली जा रहे नीतीश कुमार उसमें तेजस्वी यादव भी रहेंगे, बढ़ी सियासी हलचल

Bihar News: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सरकार बनाने से पहले आज दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है. इसमें नीतीश कुमार शामिल होंगे. चिराग पासवान और मांझी को भी बुलाया आया है.

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज बुधवार (05 जून) को दिल्ली रवाना होंगे. दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है. वह इसमें हिस्सा लेंगे. सीएम नीतीश कुमार जिस फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे उसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी रहेंगे. सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट है.

नीतीश के साथ चिराग और मांझी को भी जाना है दिल्ली

दोनों नेताओं के एक फ्लाइट में जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है. दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सरकार बनाने से पहले आज दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है. नरेंद्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए से जुड़े तमाम दल के नेताओं को आज दिल्ली बुलाया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी को भी दिल्ली बुलाया गया है. वह भी बैठक में शामिल होंगे. चुनाव के नतीजों के बाद आज का दिन भी काफी अहम माना जा रहा है.

तेजस्वी के साथ जाने से क्यों बढ़ी हलचल?

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव का नतीजा जैसे ही बीते मंगलवार को सामने आया तो यह बात भी सामने आई कि कांग्रेस नेतृत्व सीएम नीतीश कुमार के संपर्क में हैं. एनडीए के घटक दलों से कांग्रेस ने संपर्क करना शुरू कर दिया है. इसके बाद आरजेडी के सांसद मनोज झा ने भी कह दिया था कि नीतीश कुमार ने ही इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी. ऐसे में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के एक साथ एक ही फ्लाइट में जाने से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है.

बिहार में एनडीए ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बात की जाए इंडिया गठबंधन की तो नौ सीटों पर जीत हुई है. वहीं पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय जीत हासिल की है. दिल्ली में उधर इंडिया गठबंधन की भी बैठक होनी है. माना जा रहा है कि इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh: पवन सिंह के लिए पत्नी ने आंचल फैलाकर मांगा था वोट, अब हारने के बाद कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget