एक्सप्लोरर

Pawan Singh: पवन सिंह के लिए पत्नी ने आंचल फैलाकर मांगा था वोट, अब हारने के बाद कह दी बड़ी बात

Karakat Lok Sabha Election Result 2024: बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था. यहां से राजा राम सिंह जीत गए. उन्हें 318730 वोट मिले हैं. पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे.

Pawan Singh News: भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और वह हार गए. काराकाट लोकसभा सीट से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. मंगलवार (04 जून) को जो नतीजे सामने आए उसने हर किसी को हैरान कर दिया. पवन सिंह के लिए उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने खुद क्षेत्र में दौरा किया था. लोगों से मिलीं और आंचल फैलाकर वोट तक मांगा लेकिन हार के बाद अब उन्होंने बड़ी बात कह दी है.

'वो अदम्य साहस और इच्छाशक्ति अभी भी है…'

मंगलवार को नतीजे सामने आने के बाद जब यह फैसला हो गया कि पवन सिंह काराकाट से हार गए हैं तो उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम एक तस्वीर शेयर कर बता दिया कि वे लोग चुनाव जरूर हारे हैं लेकिन हौसला नहीं टूटा है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "क्या हुआ जो मैदान हार गए. अभी सब कुछ नहीं हारे. वो अदम्य साहस और इच्छाशक्ति अभी भी है."

काराकाट से किसे कितना मिला वोट?

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था. एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव लड़ा तो वहीं इंडिया गठबंधन से सीपीआई (एमएल) के राजा राम सिंह मैदान में उतरे थे. पवन सिंह ने निर्दलीय लड़ा जिससे यहां के नतीजे का सबको इंतजार था. हालांकि यहां से राजा राम सिंह जीत गए. उन्हें 318730 वोट मिले हैं. भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें 226474 वोट मिले हैं जबकि उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें 217109 वोट मिले हैं. राजा राम सिंह ने 92256 मतों से चुनाव जीता है.

बता दें कि पवन सिंह ने जिस तरह से काराकाट में जनसंपर्क किया और चुनावी सभा की उससे तय माना जा रहा था कि कांटे की टक्कर होगी. उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के वोट में बहुत ज्यादा का अंतर नहीं है. लोगों का कहना है कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की लड़ाई में इस सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत हो गई है.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह ने खराब किया उपेंद्र कुशवाहा का 'खेल', दो की लड़ाई में तीसरे की किस्मत चमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget