एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: छपरा-सीवान में मौत को तेजस्वी यादव ने बताया हत्या, कहा- 'नीतीश कुमार ने...'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि कितने भी लोग मारे जाएं लेकिन मजाल है किसी वरीय अधिकारी पर कोई कारवाई हो? क्या CM ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने व सोचने में सक्षम और समर्थ हैं?

Bihar Hooch Tragedy: सीवान और छपरा में तथाकथित जहरीली शराब से हुई कई लोगों की मौतों को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने हत्या बताया है. नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर गुरुवार (17 अक्टूबर) को पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एनडीए सरकार (NDA Government) को घेरा है. शराबबंदी कानून को लेकर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं. 

'नीतीश कुमार ने शोक-संवेदना तक व्यक्त नहीं की'

तेजस्वी यादव ने लिखा, "सत्ता संरक्षण में जहरीली शराब के कारण 27 लोगों की हत्या कर दी गई है. दर्जनों की आंखों की रोशनी चली गई. बिहार में कथित शराबबंदी है लेकिन सत्ताधारी नेताओं-पुलिस और माफिया के गठजोड़ के कारण हर चौक-चौराहों पर शराब उपलब्ध है. इतने लोग मारे गए लेकिन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शोक-संवेदना तक व्यक्त नहीं की. जहरीली शराब से, अपराध से प्रतिदिन सैकड़ों बिहारवासी मारे जाते हैं लेकिन अनैतिक और सिद्धान्तहीन राजनीति के पुरोधा मा. मुख्यमंत्री और उनकी किचन कैबिनेट के लिए यह सामान्य बात है."

Bihar Hooch Tragedy: छपरा-सीवान में मौत को तेजस्वी यादव ने बताया हत्या, कहा- 'नीतीश कुमार ने...

सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा, "कितने भी लोग मारे जाएं लेकिन मजाल है किसी वरीय अधिकारी पर कोई कारवाई हो? इसके विपरीत उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा? अगर शराबबंदी के बावजूद हर चौक-चौराहे व नुक्कड़ पर शराब उपलब्ध है तो क्या यह गृह विभाग और मुख्यमंत्री की विफलता नहीं है? क्या मुख्यमंत्री जी होशमंद हैं? क्या CM ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने व सोचने में सक्षम और समर्थ हैं? इन हत्याओं का दोषी कौन?"

उधर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा है कि शराब माफिया सीएम आवास में जाकर फोटो खिंचवाता है. बिहार में जहरीली शराब प्रशासन परोस रहा है इसलिए लोग मर रहे हैं. पहले भी जहरीली शराब से लोग मर रहे थे, अभी भी मर रहे हैं. सरकार नींद से जागी नहीं. शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है. बिहार में शराबबंदी नहीं है. सरकार नाम की कोई चीज नहीं है.

यह भी पढ़ें- सीवान-छपरा शराबकांड के लिए RJD जिम्मेदार? BJP के साथ JDU का भी हमला, उठा सियासी तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
Sanjay Gupta Death Live Updates: 'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
लाइव: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget