एक्सप्लोरर

सीवान-छपरा शराबकांड के लिए RJD जिम्मेदार? BJP के साथ JDU का भी हमला, उठा सियासी तूफान

Bihar Politics: दो जिलों में हुई घटना के बाद प्रशासनिक स्तर से छपरा में दो और सीवान में नौ मौतों की पुष्टि की गई है. अब हादसे के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के छपरा और सीवान में कई लोगों की मौत बीते दो दिनों में मौत हुई है. इसके पीछे उनके परिजनों का कहना है कि शराब पीने से यह हादसा हुआ है. आंकड़े ज्यादा हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर से छपरा में दो और सीवान में नौ मौतों की पुष्टि की गई है. सीवान में हुई घटना में भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष एवं दो चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इन जिलों में हुई मौतों पर अब सियासी तूफान उठ गया है. बीजेपी इसके लिए आरजेडी को जिम्मेदारी बता रही है.

बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि सारण में जो शराब की घटना घटी वो आरजेडी की कृपा है. आरजेडी अपने लोगों को थोड़ा कंट्रोल करे. शराबबंदी तो बिहार में पूर्ण रूप से सफल है. आज चौक-चौराहे पर शराब पीकर लोग डांस नहीं कर रहे हैं. जहां आरजेडी के लोग ज्यादा जाने लगते हैं, लालू परिवार के लोग ज्यादा जाने लगते हैं, वहां इस तरह की घटनाएं हो जा रही है. शराबबंदी से आज बिहार की महिलाएं सुरक्षित हैं. बच्चे सुरक्षित हैं. समाज में एक भाईचारे का माहौल है. आज शाम होते बिहार मस्त नहीं होता है जैसे आरजेडी के शासनकाल में हुआ करता था. 

आरजेडी ने शराबबंदी कानून को बताया फेल

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल है. जहरीली शराब से कल भी छपरा में कई लोगों की जान चली गई. जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा रही है. शराब माफिया को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. शराबबंदी कानून के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है. कितनी राशि खर्च की गई इस कानून पर इसके बावजूद जहरीली शराब से लोगों की जान जा रही है. यह चिंता का विषय है. इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है. जवाबदेही सरकार की है.

जेडीयू ने भी किया विपक्षी पार्टियों पर हमला

उधर जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा है कि बिहार में शराब माफिया को सह और संरक्षण देने का काम यहां की विपक्षी पार्टियां करती हैं. जिस प्रकार से समय-समय पर विपक्ष के लोग शराबबंदी के संदर्भ में अपना राय उजागर करते हैं उसे शराब माफिया का मनोबल बढ़ जाता है, लेकिन सरकार ऐसे लोगों के लिए हमेशा कार्रवाई करने के लिए जानी जाती रही है. हम आगे भी ऐसे शराब माफिया की कमर तोड़ने का काम करेंगे. 

एलजेपी (रामविलास) के प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह ने कहा कि सीवान और सारण में कुछ लोगों की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है जो जांच का विषय है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. अगर शराब का एंगल निकलकर आता है तो हम उन पर भी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने शराब उपलब्ध कराई है. बिहार में शराबबंदी लागू है और सरकार इस बात को लेकर कटिबद्ध है. ऐसा कोई भी व्यक्ति अगर इस तरह का कार्य करता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar MLA Threat: 25 लाख दो नहीं तो... RJD विधायक मुकेश कुमार यादव को मिली धमकी, कौन है शूटर सोनू झा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget