एक्सप्लोरर

Voter Adhikar Yatra: 'यहां खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है', बोले तेजस्वी यादव- बिहार में बेईमानी नहीं होने देंगे

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है. लोकतंत्र की जननी से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे. उनका कहना था कि चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री मोदी बिहार को चूना लगाना चाहते हैं.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं करने दिया जाएगा. वो रविवार को 'इंडिया' गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे.

वोट की चोरी नहीं है बल्कि डकैती- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘‘वोट की चोरी नहीं, बल्कि डकैती’’ की जा रही है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान में वोट का अधिकार देकर सभी लोगों को ताकत दिया, लेकिन भाजपा के लोग चुनाव आयोग को आगे करके वोट का अधिकार छीन रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया, 'आपके (जनता) वोट की चोरी नहीं, डकैती की जा रही है.'

तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है. लोकतंत्र की जननी से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे.' उनका कहना था कि चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री मोदी बिहार को चूना लगाना चाहते हैं. मोदी जी, यह बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है. बिहार में हम बेईमानी नहीं होने देंगे.'

राजद नेता ने दावा किया कि वह जिन वादों की घोषणा करते हैं, बिहार की नीतीश कुमार सरकार नकल करके वही घोषणाएं कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 'नकलची सरकार' है. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमें मौका मिला तो हम बिहार में विकास करने वाली सरकार देंगे.'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही यात्रा में कथित 'वोट चोरी' और बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआईआर) के मुद्दे को उठाया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

पटना में होगी वोटर अधिकार रैली 

बता दें कि सासाराम से शुरू हो रही इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली' के साथ होगा. इस जनसभा में ‘इंडिया' गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे. यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget