एक्सप्लोरर

Sanjay Jha: राहुल गांधी की यात्रा पर संजय झा का तंज, 'एसआईआर बिहार के लोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं'

संजय झा ने कहा कि जब बिहार के लोगों में यह मुद्दा नहीं है, तो यह कहां घूमने जा रहे हैं. कहीं खटिया लगा लेंगे, कहीं टेंट में बैठ जाएंगे. चुनाव है तो सभी तरह की कहानी दिखेगी.

बिहार के सासाराम में रविवार से राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा होने जा रही है. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने राहुल गांधी की प्रस्तावित 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कहां घूमने जा रहे हैं, बिहार में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है.

एसआईआर पारदर्शी रहा है- संजय झा

उन्होंने कहा, "जब बिहार के लोगों में यह मुद्दा नहीं है, तो यह कहां घूमने जा रहे हैं. कहीं खटिया लगा लेंगे, कहीं टेंट में बैठ जाएंगे. चुनाव है तो सभी तरह की कहानी दिखेगी, लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है. एसआईआर में जो फर्जी वोटर हैं, उन्हें निकाला जा रहा है. यह पारदर्शी रहा है."

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर बहुत बड़ा मैसेज दिया कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतें कम होंगी, जब कीमत कम होगी तो लोगों को फायदा होने वाला है. महंगाई कम होगी. व्यवसायियों को भी लाभ होगा, मांग बढ़ेगी, तो उत्पादन बढ़ेगा.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ने जा रहा है. हम लोग अपने 20 साल में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं. हम लोगों का ट्रैक रिकॉर्ड लोगों के पास है.

'लोग करते हैं नीतीश के कार्यों की तारीफ' 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जो लोग अब तक वोट नहीं भी दिए होंगे, उन्हें भी अब अफसोस होता होगा. लोग नीतीश कुमार के कार्यों की तारीफ करते हैं. हम लोग एनडीए के सभी घटक दल मिलकर चुनाव में जाएंगे और फिर से सरकार बनाएंगे.

उन्होंने सिंधु नदी जल समझौते को लेकर कहा कि यह एकतरफा था. उस समय की सरकार ने देश के साथ नाइंसाफी की थी. उस समझौते से भारत को क्या मिला? देश का पानी पाकिस्तान को दे दिया. पाकिस्तान से कोई दोस्ती नहीं है, तो फिर समझौता कैसे चलेगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: 'रोहतास में 70 जीवित लोगों को मृत बताकर वोटर लिस्ट से हटाया', सुधाकर सिंह का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget