एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया 'अनोखा' प्रदेश? कहा- 'कथित सुशासनी लोग…'

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव का कहना है कि 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है. इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की जवाबदेही नहीं है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला किया है. गुरुवार (12 मार्च, 2026) की सुबह उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया और तंज कसते हुए बिहार को एक अनोखा प्रदेश बताया. यह भी साफ किया कि किन-किन चीजों में बिहार आगे है.

तेजस्वी यादव ने एक तरफ अपने पोस्ट में बिहार को देश का सबसे फिसड्डी राज्य बताया तो दूसरी ओर यह भी कहा कि कैसे बिहार महंगी जमीन और महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने में आगे है. महंगा गैस खरीदने में भी आगे है.

अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव लिखते हैं, "बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां…"

देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार
देश में सबसे अधिक पलायन- बिहार
देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार
देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार
देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार
देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी- बिहार
देश में सबसे अधिक स्कूल ड्रॉप आउट- बिहार
देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार
देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय- बिहार
देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार
देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार
देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार
देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार
देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार
देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार
देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार
देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार
देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार
देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार
देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार
महंगा गैस खरीदने में आगे- बिहार 
महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार
महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने में आगे- बिहार
दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार

यह भी पढ़ें- Bihar News: तीन-छह के गणित में उलझी राज्यसभा की पांचवीं सीट, AIMIM-बसपा बिगाड़ेंगी RJD का खेल

'कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे'

तेजस्वी यादव ने कहा, "21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे CM नीतीश कुमार

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget