एक्सप्लोरर

Bihar News: तीन-छह के गणित में उलझी राज्यसभा की पांचवीं सीट, AIMIM-बसपा बिगाड़ेंगी RJD का खेल

Bihar News In Hindi: बीजेपी गठबंधन के पास 5वीं सीट के लिए 38 विधायक हैं. अब बीजेपी को एक सीट जीतने के लिए 3 विधायकों की जरूरत है. आरजेडी के पास 35 विधायक हैं. इससे राजद को 6 विधायकों की आवश्यकता है.

बिहार राज्यसभा चुनाव में बेहद दिलचस्प मुकाबला दिख रहा है. राज्य की 5 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी. इस बीच 5वीं सीट के लिए पेच फंसा हुआ है. विधानसभा में सीटों के हिसाब से 4 सीटें एनडीए गठबंधन का जीतना तय है. वहीं 5वीं सीट एनडीए और आरजेडी के बीच तीन-छह की गणित में फंस गई है. 

बता दें कि एक राज्यसभा सीट को जीतने के लिए 41 विधायकों की जरूरत होती है. ऐसे में बीजेपी गठबंधन के पास 202 विधायक हैं. जिससे 4 सीटों पर आसानी से जीतना लगभग तय माना जा रहा है. लेकिन 5वीं सीट के लिए एनडीए को 3 विधायकों की जरूरत है. 

क्या है तीन व छह का गणित?

बीजेपी गठबंधन के पास 5वीं सीट के लिए 38 विधायक हैं. अब बीजेपी को एक सीट जीतने के लिए 3 विधायकों की जरूरत है, तो वहीं आरजेडी के पास 35 विधायक हैं. इससे राजद को राज्यसभा सीट जीतने के लिए 6 विधायकों की आवश्यकता है. जिससे यह सीट राजद के खाते में जा सकती है. 

इस बीच तीन-छह के गणित में बसपा और एआईएमआईएम किंगमेकर की भूमिका में हैं. दरअसल ओवैसी की पार्टी के पास 5 विधायक हैं, जबकि बसपा का 1 विधायक है. अब यह 6 विधायक अगर आरजेडी के साथ जाते हैं तो उनका जीतना संभव है. वहीं अगर इनमें से तीन का साथ बीजेपी को मिल गया तो 5 सीटों पर बीजेपी क्लीन स्वीप मार सकती है. 

दोनों गुट झोंक रहे हैं ताकत

ऐसे में इस सीट को जीतने के लिए दोनों ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. बता दें कि कुछ छोटे दलों के तीन से छह वोट ऐसे हैं जो इस पांचवी सीट के परिणाम को बदल सकते हैं. वहीं चर्चा यह भी है कि इस चुनाव में अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो भी समीकरण पलट सकते हैं. 

इस बीच दोनों ही गुट अपने-अपने विधायकों को एक साथ रखने की कोशिश में हैं. साथ ही वह अतिरिक्त समर्थन जुटाने में भी लगे हुए हैं. ऐसे में महागठबंधन अपने विधायकों को एकजुटता का संदेश दे चुका है. हलांकि राजद की बैठक में ओवैसी और बसपा के विधायक का शामिल न होना 6 सीटों के गणित को बिगाड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें: अररिया: राज्यसभा जाने के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, RJD को घेरा

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं, जहां वे देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget