एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मिलने पहुंचे तेजस्वी, कहा- 'CM ने हमें जो दिशानिर्देश दिए हैं उसके...'

Tejashwi Yadav Statement: तेजस्वी यादव ने कहा कि महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या रोज बढ़ती जा रही है तो उनके लिए व्यवस्था और होनी चाहिए. उसी दिशा में हम काम कर रहे हैं.

गया: बोधगया के तिब्बत बौद्ध मॉनेस्ट्री में आज गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पहुंचे, जहां बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मिलकर उन्होंने आशीर्वाद लिया. उसके बाद महाबोधी मंदिर पहुंचे जहां भगवान बुद्ध के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple) में हमने भगवान के दर्शन किए. पर्यटक विभाग मंदिर के और सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए और क्या करेगा? उसका हमने मुआयन किया है. सीएम ने हमें जो दिशानिर्देश दिए हैं उसके लिए हम यहां आए हुए हैं.

'उसके बाद पर्यटक विभाग के साथ बैठक होगी'

तेजस्वी यादव ने कहा कि महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या रोज बढ़ती जा रही है तो उनके लिए व्यवस्था और होनी चाहिए. उसी दिशा में हम काम कर रहे हैं. उसके बाद पर्यटक विभाग के साथ बैठक होगी. वहीं, पर्यटन सुविधा बढ़ाने को लेकर महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में पर्यटन विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र के समीप बने रहे पांच स्टार होटल का स्थल निरीक्षण किया गया. इस मौके पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित कई आरजेडी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

चर्चा में है मधुबनी में दिए गए डिप्टी सीएम तेजस्वी का बयान 

बता दें कि इससे पूर्व बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी बोधगया दलाई लामा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. वहीं, मधुबनी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है. मधुबनी के झंझारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा था कि राम को मंदिर और महल की जरूरत नहीं है. आप अगर बीमार होते हैं तो कहां जाते हैं? मंदिर या अस्पताल?

ये भी पढ़ें: 'भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा?', तेजस्वी के बयान का JDU ने किया समर्थन, BJP बोली- 'सनातन का अपमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget