एक्सप्लोरर

'भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा?', तेजस्वी के बयान का JDU ने किया समर्थन, BJP बोली- 'सनातन का अपमान'

Politics on Tejashwi Yadav Statement: तेजस्वी यादव ने मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में बयान दिया है. इसके बाद से राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आने लगी है.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मंदिर को लेकर दिए गया बयान पर सियासी माहौल गर्म हो गया है. एक तरफ बीजेपी ने उनके बयान पर आपत्ति जताई तो वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के नेता ने तेजस्वी के बयान का समर्थन किया है.

गुरुवार (04 जनवरी) को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं में हिंदू विरोधी बयान देने की होड़ मची हुई है. तेजस्वी का बयान हास्यास्पद है. सनातन का अपमान कर रहे हैं. जनता सबक सिखाएगी. जहां तक तेजस्वी भूख खाना और अस्पताल की बात कर रहे हैं तो मैं कहना चाहता हूं कि कोरोना काल से पीएम मोदी गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है.

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं और यहां सरकारी अस्पतालों की क्या हालत है उस पर हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है. बीजेपी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत नहीं कर रही है. यह तो धर्म आस्था का विषय है. तेजस्वी-लालू कब से गरीबों के हितैषी हो गए? रेल मंत्री रहते लालू तो नौकरी देने के बदले गरीबों की जमीन हड़प रहे थे.

जेडीयू ने कहा- 'तेजस्वी के भाव को समझिए'

तेजस्वी के बयान का समर्थन करते हुए जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीजेपी के राजनैतिक कृपा से राम मंदिर नहीं बना, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है. बीजेपी क्यों क्रेडिट ले रही है? तेजस्वी की भाषा को मत देखिए. उनके भाव को समझिए. तेजस्वी ने अपनी भावना व्यक्त की है. तेजस्वी को धार्मिक आस्था में विश्वास है, लेकिन धार्मिक आस्था में सिर्फ विश्वास रखने से जन सरोकार से जुड़े विषयों का समाधान नहीं होता. यही तेजस्वी कहना चाह रहे हैं. तेजस्वी तो खुद कहे कि मुंडन कराकर लौटा हूं. मेरे यहां छठ होता है. तेजस्वी ने जो भी कहा है उससे हम लोग पूरी तरह सहमत हैं.

तेजस्वी यादव ने क्या बयान दिया है?

बता दें कि बीते बुधवार को तेजस्वी यादव मधुबनी गए थे. वहां एक कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा? वहां उल्टा दान मांग लेंगे. पैर कट जाएगा तो मंदिर जाकर पंडित को दिखाइएगा कि अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाइएगा?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'राम चाहते हैं तो अपना मंदिर नहीं बनवा लेंगे हर जगह...', तेजस्वी यादव का PM मोदी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget