एक्सप्लोरर

'तो पकड़ो जेल में डालो, अगर पेपर लीक RJD करा रही है', तेजस्वी यादव का बीजेपी को चैलेंज

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सम्राट चौधरी थके हुए मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ सरकार चला रहे हैं. मुख्यमंत्री के पास अब कोई विजन नहीं रह गया है.

Tejashwi Yadav Challenged BJP: पटना में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली का आरोप बीजेपी ने आरजेडी पर लगाया है. इसका नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि ये लोग कहते हैं कि पेपर लीक आरजेडी करा रही है, तो पकड़ो जेल में डालो. इनको (नीतीश कुमार) तो सम्राट चौधरी विधानसभा में कहते थे, बहुत व्याकुल नहीं होना है. इन लोगों में उपमुख्यमंत्री बनने का कोई गुण नहीं है. तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर निशना साधते हुए कहा कि उनसे बड़ा निकम्मा उपमुख्यमंत्री आज तक कोई नहीं होगा.

मुख्यमंत्री के पास अब कोई विजन नहीं- तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सम्राट चौधरी थके हुए मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ सरकार चला रहे हैं. मुख्यमंत्री के पास अब कोई विजन नहीं रह गया है. हमलोगों ने बिहार में निवेश कराया. चुनाव आयोग बाइ इलेक्शन एक फेज में कर नहीं पाती है. उन्होंने कहा, "बीजेपी जैसे तोड़-फोड़ करती है, तो क्या फिर से इलेक्शन करते रहिएगा. बिहार में तो स्थिर सरकार नहीं होती है. चाचा कभी इधर कभी उधर. तो क्या ऐसे में आप सरकार राज्यपाल को सौंप दीजिएगा. बिहार का चुनाव देश का इकलौता चुनाव होता है, जब पूरे देश में कहीं और चुनाव नहीं होता है".

तेजस्वी ने कहा कि आप बिहार में तो एक फेज में चुनाव नहीं करा पाते हैं तो पूरे देश में क्या कराईयेगा. तेजस्वी यादव ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि "चाचा जी ने पूर्णियां में कहा था कि ये उनका अंतिम चुनाव है. उन्होंने खुद रिटायरमेंट की घोषणा की थी." मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकल रहे है, लेकिन उन्हें सबसे पहले चाहिए था कि वह हमारे छात्र और छात्राओं से मिलने आते. इन छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान करना चाहिए था.  

गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पहुंचे थे तेजस्वी यादव

दरअसल गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षार्थी के पास शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा कि 70वीं बीपीएससी की जो परीक्षा हुई है मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए. हम लोग पूरी तरीके से न्याय चाहते हैं. इंसाफ चाहते हैं. यह सरकार पेपर लीक हो जाने के बाद भी जांच नहीं करवाती है. बिहार में  मैट्रिक की परीक्षा हो या बीपीएससी की परीक्षा एनडीए की सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहा है. किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की जा रही है.  

ये भी पढ़ेंः बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget