एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा बड़ा सवाल, CM हत्याओं को प्रमोट क्यों कर रहे हैं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार तो हत्या को प्रमोट कर रहे हैं. पिछड़ी जाति और सवर्ण परिवार के लोगों की हत्या हुई तो उनके परिवार में नौकरी क्यों नही दी जाएगी? इस एलान से इनका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है.

पटनाः तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें कहा गया है कि दलितों के परिवार में हत्या होने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. इस ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या नीतीश हत्या को प्रोमोट कर रहे हैं. तेजस्वी ने नीतीश से सवाल भी पूछे और कहा कि सवर्णों और अति पिछड़ों के परिवार को नौकरी क्यों नहीं ? तेजस्वी ने आज बेरोजगारी को लेकर एक वेबसाइट लॉन्च किया और कहा कि उनकी सरकार आई तो नौकरी की झड़ी लगा देंगे.

डबल इंजिन सरकार में कोई गंभीरता नहीं-तेजस्वी तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजिन की सरकार में कोई गंभीरता नहीं है, देश में सबसे अधिक बेरोजगारी बिहार में है. बिहार में 46 फ़ीसदी बेरोजगारी दर है. 18 से 35 साल के लोगों से सबसे ज्यादा बेरोजगार बिहार में, सबसे अधिक 52 फीसदी गरीब बिहार में, सबसे अधिक पलायन बिहार में, करीब 50 फीसदी लोग पलायन करते हैं, हर दूसरे परिवार से एक का पलायन होता है.

नीतीश ने बिहार की दो पीढ़ियों को बेरोजगार बना दिया-तेजस्वी तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि बिहार में जो बहाली प्रक्रिया होती है उसमें 5 साल से अधिक का समय लगता है, हर एग्जाम का पेपर लीक होता है. भ्रष्टाचार हर संस्था में घुस गया है. कुल मिलाकर नीतीश कुमार ने सिर्फ यही काम किया है कि 2 पीढ़ियों को बेरोजगार बना दिया. जो सरकार 15 साल में काम नहीं कर पाई, गरीबी और बेरोजगारी नहीं मिटा सकी वह 2 महीनों में कैसे मिटा देगी?

नीतीश कुमार कर रहे हैं हत्या को प्रमोट-तेजस्वी नीतीश कुमार तो हत्या को प्रमोट कर रहे हैं. पिछड़ी जाति और सवर्ण परिवार के लोगों की हत्या हुई तो उनके परिवार में नौकरी क्यों नही दी जाएगी, इस एलान से इनका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है ऐसा कहते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी ने बेरोजगारी हटाने को लेकर फिर से आंदोलन शुरू किया गया है और उनकी पार्टी वेब पोर्टल लांच कर रही है.

पोर्टल और टोल फ्री नंबर किया गया लॉन्च www.बेरोजगारी हटाओ.co.in और टोल फ्री नंबर 9334302020 पर कोई भी आवेदन दे सकते हैं, उनकी सूची बनाएंगे. बिहार में साढ़े 4 लाख पद बिहार सरकार में खाली हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस में काफी पद खाली हैं. तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि हमारी सरकार आयी तो खाली पड़े 4.5 लाख पदों पर बहाली की जाएगी.

जीतनराम मांझी ने किया पलटवार वहीं SC/ST परिवार में हत्या होने पर नौकरी देने के फ़ैसले पर सवाल उठाने को लेकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए कहा कि इस क़ानून पर सवाल उठाने वाले पहले पढ़ाई लिखाई करें. ये क़ानून केन्द्र सरकार ने दशकों पहले बनाया था पर लालू यादव ने ही लागू होने नहीं दिया. दलितों का नरसंहार करवाने वालों को अब दलितों के लिए नौकरियों के एलान से भी डर लगता है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू परिवार नहीं चाहता है कि कचरा साफ़ करने वाला, टॉयलेट धोने वाला सरकारी नौकरी कर पाए. वो लोग टॉयलेट साफ़ करने वाले के घर में पैदा होते तो उनका दर्द समझते.

ये भी पढ़ें

दुनियाभर में कल आए 2.90 लाख नए कोरोना केस, अब संक्रमितों की संख्या 2.67 करोड़ पार, 8.78 लाख मरे

अमेरिका-ब्राजील में 1.04 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, अबतक 3.17 लाख ने गंवाई अपनी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
राहुल गांधी पर FIR हुई तो क्या बोली BJP? 'अगर कोई…'
राहुल गांधी पर FIR हुई तो क्या बोली BJP? 'अगर कोई…'
'सड़क पर उतरना होगा, यही अंतिम...', CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले RJD के सुधाकर सिंह
'सड़क पर उतरना होगा, यही अंतिम...', CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले RJD के सुधाकर सिंह
नीरज कुमार संग विवाद की चर्चा के बीच अनंत सिंह का दावा, 'JDU में सब...'
नीरज कुमार संग विवाद की चर्चा के बीच अनंत सिंह का दावा, 'JDU में सब...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget