एक्सप्लोरर

ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां

भारतीय ऑटो सेक्टर ने सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (FADA) के अनुसार इस महीने कुल 25.37 लाख गाड़ियां बिकीं.

इंडिया में गाड़ियों की बिक्री ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. क्योंकि पिछला महीना यानी सितंबर में ऑटो खुदरा बिक्री ने अब तक के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हाल ही में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (FADA) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार सितंबर महीने में देश भर में कुल 25,36,920 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है. चलिए जानतें हैं कौन सी सेगमेंट की गाड़ियों का बोलबाला रहा है.

दोपहिया वाहनों की हुई खूब बिक्री

बता दें कि इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री में सबसे बड़ा योगदान टू-व्हीलर सेगमेंट का रहा है. गांव और शहरी दोनों ही क्षेत्रों से मोटरसाइकिल और स्कूटरों की जबरदस्त मांग देखने को मिली. बजट और डेली कम्यूटर्स की जरूरत को पूरा करने वाले इन दोपहिया वाहनों ने कुल बिक्री के आंकड़ों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

जिसके चलते पैसेंजर व्हीकल यानी कारों और एसयूवी सेगमेंट में भी ग्राहकों की तरफ से लगातार मजबूत बुकिंग और डिलीवरी दर्ज की गई है. जिससे वाहन कंपनियों की जमकर बिक्री हुई है. 

पेट्रोल वाहन का रहा दबदबा

सितंबर 2026 में कुल पैसेंजर वाहन बिक्री का 41.27% पेट्रोल कारों का रहा है. कम बजट वाली कारों से लेकर कई बड़ी एसयूवी तक में पेट्रोल का विकल्प आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन अब कई फ्यूल ऑप्शन के तेजी से आगे बढ़ने के कारण यह पारंपरिक बढ़त लगभग बराबरी पर आ गई है. कम रखरखाव लागत और एंट्री-लेवल सेगमेंट में उपलब्धता के चलते खरीदारों के बीच पेट्रोल की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है.

ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

डीजल वाहन का गिरा ग्राफ

जबकि बात करें अगर डीजल सेगमेंट की तो सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार पैसेंजर व्हीकल बाजार में डीजल की हिस्सेदारी लगभग 17.74% दर्ज की गई है. हालांकि कड़े एमिशन नॉर्म्स और पेट्रोल-हाइब्रिड की तरफ शिफ्ट होते रुझान के कारण इसकी हिस्सेदारी घटी है. लेकिन लंबी दूरी तय करने वाले चालकों, फ्लीट ऑपरेटर्स और भारी-भरकम एसयूवी प्रेमियों के बीच टॉर्क और पावर के लिए डीजल की मांग अभी भी स्थिर बनी हुई है.

सीएनजी वाहन भी जमकर बिकी

बजट सेगमेंट के ग्राहकों और कम खर्च में रोजाना सफर करने वालों के लिए सीएनजी गाड़ियां पहली पसंद बनी हुई हैं. सितंबर महीने में सीएनजी और एलपीजी वाहनों ने पैसेंजर गाड़ियों की कुल बिक्री में 23.11% की मजबूत हिस्सेदारी दर्ज की है. मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई जैसी कंपनियों की फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कारों की ताबड़तोड़ बुकिंग्स ने इस सेगमेंट को आसमान पर पहुंचा दिया है.

ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां

AI Generated Image

हाइब्रिड वाहन भी पकड़ रही रफ़्तार

वहीं भारतीय ऑटो बाजार में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक तेजी से उभर रही है. सितंबर 2026 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में हाइब्रिड गाड़ियों की हिस्सेदारी उछलकर 9.44% पर पहुंच गई है. मर्सिडीज-मायबाक जैसी लग्जरी कारों से लेकर मास-मार्केट सेगमेंट तक हाइब्रिड तकनीक को खरीदारों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.

EV ने बनाया नया रिकॉर्ड

सितंबर महीने में भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार ने इतिहास रच दिया है. क्योंकि, देश में कुल ईवी खुदरा बिक्री 74 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल के साथ रिकॉर्ड 3,33,364 यूनिट्स पर पहुंच गई है जिससे कुल ईवी हिस्सेदारी बढ़कर करीब 13 प्रतिशत हो गई है.

इस ऐतिहासिक बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक कारों और दोपहिया वाहनों का रहा है. सितंबर में इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियां लगभग दोगुनी होकर 36,108 यूनिट्स पर पहुंच गईं. जबकि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी बढ़कर 2,07,314 यूनिट्स के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें: Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget