एक्सप्लोरर

पिता से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी- लालू जी की स्थिति चिंताजनक, बेहतर इलाज की है जरूरत

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद कहा कि लालू जी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. हम चाहते हैं कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया जाए. लेकिन ये फैसला रिम्स के डॉक्टर ही लेंगे.

रांची: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची के रिम्स पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव शुक्रवार देर रात अस्पताल से बाहर निकले. करीब छह घंटे की मुलाकात के बाद सभी बाहर निकले. बाहर निकलने पर नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू जी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. हम चाहते हैं कि उन्हें बेहतर इलाज मिले.

लालू यादव के फेफड़ों में भर रहा पानी

तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि लालू जी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो वे घबरा गये और आननफानन स्पेसल परमिशन ले कर अपने पिता से मिलने चले आए. उन्होंने कहा कि लालू जी की सेहत ठीक नहीं है. उनकी किडनी 25 प्रतिशत ही काम कर रही है और फेफड़ों में पानी भी भर रहा है.

उन्होंने बताया कि लालू जी के चेहरे में सूजन है. उनकी स्थिति कुल मिला कर चिंता जनक बनी हुई है. बाहर ले जा कर इलाज़ करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज के लिए हम भी चाहते हैं कि उन्हें बाहर ले जाया जाए. मगर अभी बहुत से जांच रिपोर्ट आने बाकी हैं.

रिम्स के डॉक्टर करेंगे फैसला

तेजस्वी ने कहा कि कौन सा इलाज रिम्स में हो सकता है और कौन सा नहीं ये डॉक्टर ही डिसाइड कर सकते हैं. बिहार वापस लौटने के संबंध में उन्होंने बताया कि शनिवार को भी वे रांची में रुकेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे.

चेस्ट इंफेक्शन की वजह से बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि गुरुवार की शाम अचानक चार घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गयी थी. रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू यादव को सांस लेने में दिक्कत आने के बाद सभी सीनियर डॉक्टर रिम्स पहुंचे थे. फिलहाल लालू यादव की स्थिति में सुधार है. डॉक्टरों की मानें तो चेस्ट इंफेक्शन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी.

यह भी पढ़ें  - 

मायावती को बड़ा झटका, बिहार में एक मात्र विधायक ने थामा इस पार्टी का दामन बैडमिंटन खेलने के दौरान हुआ मामूली विवाद, युवक ने दूसरे शख्स को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget