एक्सप्लोरर

RJD में होगी फूट! तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह को बताया हिटलर, कहा- हर चीज में सिस्टम बनाने लगते हैं

तेजप्रताप ने कहा कि हमें ऐसी छाप छोड़नी चाहिए कि अगर हमारी कुर्सी भी चली जाए तो भी लोग हमें याद कर सकें. प्रदेश अध्यक्ष ने तमाम नेताओं को फोन किया ये उनकी अपनी सोच हो सकती है, लेकिन हमारी सोच अलग है.

पटनाः छात्र आरजेडी की रविवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप उपस्थित थे. इस दौरान तेजप्रताप यादव ने फिर एक बार अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पर निशाना साधा और जमकर हमला किया. तेजप्रताप यादव ने कहा कि आरजेडी का कोई भी कार्यक्रम हो लोग सिस्टम बनाने लगते हैं. जगदानंद सिंह भी सिस्टम बनाने में लग जाते हैं और हिटलर की तरह बोलने लगते हैं.

तेजप्रताप यादव ने कहा, “जब मैं पहले पार्टी कार्यालय आता था उस समय और आज में जमीन-आसमान का फर्क है. जब पिता जी थे तो पार्टी कार्यालय का गेट हमेशा खुला रहता था. विरोधियों द्वारा फंसाने के बाद जब पिता जी उधर गए तो उसके बाद से कुछ लोग अपने-अपने तरीके से मनमानी करने लगे हैं. जब वो मनमानी करने लगे तो हमने मिमिक्री करना चालू कर दिया. ये मनमानी है, ये कुर्सी किसी की बपौती नहीं है, कुर्सी किसी का नहीं हुआ. हम भी मंत्री थे हमें भी अपने पद से हटना पड़ा. इसलिए कुर्सी किसी का नहीं है.”

उन्होंने कहा कि हमें ऐसी छाप छोड़नी चाहिए कि अगर हमारी कुर्सी भी चली जाए तो भी लोग हमें याद कर सकें. प्रदेश अध्यक्ष ने तमाम नेताओं को फोन किया ये उनकी अपनी सोच हो सकती है, लेकिन हमारी सोच है सभी को लेकर चलना है. तेजप्रताप ने कहा कि वह चार बजे सुबह दिल्ली से चले तो तेजस्वी ने उनसे पूछा कि चार बजे सुबह में कहां जा रहे हो तो उन्होंने बताया कि पटना में छात्र का प्रोग्राम है उसी में वह जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी नेता को इतनी सुबह उठने के लिए बोलकर देखिए वह नहीं उठेगा. कभी-कभी वह खुद भी महटिया देते हैं.

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जींस पहनने को लेकर दिया था बयान

बता दें कि जगदानंद सिंह बीते शनिवार को प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सड़क पर बैठने का आह्वान कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शन में शामिल कुछ युवा उनकी बार-बार की अपील के बाद भी बैठने को तैयार नहीं दिख रहे थे. इस पर उन्होंने कह दिया कि जींस पहन कर प्रदर्शन में आए कुछ लोग आरजेडी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि बीजेपी और आरएसएस के एजेंट हैं. जींस पहनने वालों से राजनीति नहीं होगी. ये लोग नेता नहीं बन सकते.

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले आरजेडी ने अपना स्थापना दिवस भी मनाया था. उस दिन भी तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह को लेकर कई बातें कहीं थीं. इसके बाद बीच में जगदानंद सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने की बात भी सामने आई थी, लेकिन अंत में किसी तरह जाकर सब शांत हो सका था. एक बार फिर तेजप्रताप यादव की ओर से इस तरह के बयान के बाद आरजेडी में फूट की आशंका दिख रही है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: जींस वाले बयान पर जगदानंद सिंह की फजीहत, JDU ने कहा- तेजप्रताप-तेजस्वी भी पहनते हैं कैसे रोकिएगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget